अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स को कार्तिक आर्यन ने पछाड़ा, ऑक्यूपेंसी में आगे निकली भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3 ने अपनी शानदार शुरुआत की है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में सुबह के शो में जोरदार ऑक्यूपेंसी मिली है। इस हिसाब से भूल भुलैया 3 की थिएटर ऑक्यूपेंसी सिंघम अगेन से कहीं ज़्यादा है। रिपोर्ट्स की माने तो जयपुर के सिनेमाघरों ने भूल भुलैया 3 के लिए रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी देखी, , जबकी सिंघम अगेन के सिर्फ करीब 28,000 दर्शक ही देखने पहुंच। इंदौर में भी कुछ ऐसा ही हाल था, जहां भूल भुलैया 3 में 26,000 दर्शक मिले, वहीं सिंघम अगेन को सिर्फ 10,000 दर्शक मिले।

भूल भुलैया 3 एडवांस बुकिंग काउंटर पर पहले ही सिंघम अगेन से आगे निकल चुकी है। अब अपने पहले दिन पर भी जबरदस्त इम्पैक्ट बना रही है। फिल्म को अपनी फ्रैंचाइज की वजह से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उ्मीद लगाई जा रही है। ट्रेड पंडित भी अनुमान लगा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म सिंघम अगेन से आगे निकल सकती है। हालांकि ये तो देखने वाली बात होगी की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग में कौन किसको पछाड़ पाता है।

Kartik Aaryan beats superstars like Ajay Devgan and Akshay Kumar Bhool Bhulaiyaa 3 overtakes Singham Again in occupancy

पिछली दो फिल्म रहीं हिट
सिंघम अगेन में एक तरफ स्टार्स की फौज है। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने सलमान को भी फिल्म में लेकर उनके फैंस को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है। लेकिन भूल भुलैया 3 में तीन ही स्टार हैं। इसके अलावा कार्तिक की फिल्म को उसके फ्रैंचाइज का फायदा मिल रहा है। इसके पहले भी भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। ऐसे में कार्तिक और फिल्म के मेकर्स को भी तीसरे पार्ट से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद कर रहे हैं। खै़र दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, राजपाल यादव और विजय राज जैसे एक्टर्स अहम रोल में हैं। फिल्म दीपावली के मौके सिनेमाघरों में 1 नवबंर को रिलीज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+