Aashiqui 3: एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान संग फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन, जल्द शुरू होगी शूटिंग

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच अब फिल्म में हीरोइन के नाम की घोषणा हो गई है।

Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब इन दिनों एक्टर कबीर खान के निर्देशन में बन रही अपनी फिल्म चंदू चैंपिंयन की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन आशिकी 2 के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

हाल ही में खबर आई थी कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ कन्नड़ एक्ट्रेस आ्कांक्षा शर्मा पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करती हुई नजर आएंगी। लेकिन अब उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अनुराग फिल्म में सारा अली खान को कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं।

 Sara Ali Khan

सूत्रों के लिए दावा किया जा रहा है कि, फिल्म आशिकी 3 में एक बार फिर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान रोमांस करते हुए नजर आएंगे। दोनों को आखिरी बार फिल्म लव आजकल में पहली बार साथ देखा गया था। लेकिन कहा जाता है कि इस दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है। अनुराग का कहना है कि वह दोनों को फिर साथ लाने की पूरी तैयारी में हैं।

हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर पर्दा नहीं उठा है। ना ही सारा अली खान के रोल को लेकर कोई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि अभी डायरेक्टर उनसे इस मामले में बातचीत कर रहे हैं। अगर सारा अली खान इस फिल्म के हां कह देती हैं तो एक बार फिर पर्दे पर कार्तिक और सारा जोड़ी नजर आएगी।

बता दें कि, हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए और उन्होंने एक्टर को बधाई दी। इस दौरान कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों एक दूसरे को हग करते हुए नजर आए। इसके बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं दोनों फिर से साथ आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+