Kartik Aaryan हुए कोरोना संक्रमित, फनी अंदाज में फैंस को दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए। हालांकि उन्होंने इस जानकारी बड़े ही मजेदार अंदाज में दी।

मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की सफलता के जश्न मनाने के बीच एक्टर ने फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर साझा की है। दरअसल, एक्टर एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए।

kartik aaryan

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक्टर ने जानकारी बड़े ही मजेदार अंदाज दी। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।' इसके बाद उन्होंने एक हंसने का इमोजी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी लगाया है।

दूसरी बार संक्रमित हुए एक्टर
आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले वह मार्च 2021 में इस संक्रमण की चपेट में आए थे। हालांकि उस वक्त कार्तिक आर्यन कोरोना से जल्दी रिकवर कर गए थे। फिलहाल फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उनको अपना ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

कार्तिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म ने धाकड़, अनेक जैसी कईं फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू अहम भूमिका में नजर आए। जानकारी के मुताबिक, कार्तिक आर्यन जल्द कईं और फिल्मों में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+