क्या अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी में करिश्मा कपूर ने मांगा था हिस्सा? सामने आई एक्ट्रेस की ये बड़ी सच्चाई
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन की शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने के बारे में कई तरह के सबूत भी सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ सगाई हुई थी। हालांकि कुछ पर्सनल कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई
लोगों ने उम्मीद कर ली थी कि करिश्मा कपूर ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका और अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई। जया बच्चन ने भी अपने पति अमिताभ बच्चन के 60वें बर्थडे पार्टी के मौके पर करिश्मा कपूर को सरेआम 'होने वाली बहू' कहकर पुकारा था। वहीं सगाई टूटने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे।
करिश्मा कपूर का चमचमाता करियर
आपको बता दें कि साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। उस समय करिश्मा कपूर का करियर पीक पर था लेकिन अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं थी।
मां बबीता एक एग्रीमेंट करना चाहती थीं
कहा जाता है कि बच्चन परिवार में बेटी करिश्मा कपूर को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए मां बबीता एक एग्रीमेंट करना चाहती थीं। इस एग्रीमेंट पर अमिताभ बच्चन और जया बच्च को साइन करना था। लेकिन अमिताभ बच्चन ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने बबीता को मुंह पर मना कर दिया था।
शादी से पहले ही प्रॉपर्टी पर करिश्मा कपूर का अधिकार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि अभिषेक से शादी होने के बाद करिश्मा कपूर फिल्मों में काम करें। वहीं करिश्मा कपूर की मां चाहती थीं कि करिश्मा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करे और एक सक्सेसफिल हीरोइन बने। वहीं बबीता ये भी चाहती थीं कि शादी से पहले ही बच्चन परिवार की कुछ प्रॉपर्टी करिश्मा के नाम कर दी जाए जिसे करने में बच्चन परिवार ने आपत्ति जताई थी।
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर का टूटा रिश्ता
इसके बाद अचानक ही साल 2003 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हर कोई सोच रहा था कि आखिर कैसे उनकी सगाई टूट गई।












Click it and Unblock the Notifications