करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने दी पिता संजय कपूर को मुखाग्नि, पंचतत्व में हुए विलीन, रोने लगीं Karisma
Sunjay Kapur Funeral: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए अचनाक एक मधुमक्खी निगल ली थी।
दिल्ली में हुआ संजय कपूर का अंतिम संस्कार
इसके बाद ही संजय कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी थी। ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। वहीं आज यानी 19 जून 2025 को दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है।

अंतिम विदाई पर पहुंचीं एक्स वाइफ करिश्मा कपूर
दिल्ली में संजय कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और रिश्तेदार पहुंचे थे। इस दौरान संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दाह संस्कार में शामिल हुई थीं।
पंचतत्व में विलीन हुए संजय कपूर
करिश्मा कपूर के साथ उनकी बहन करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नजर आए थे। इसी बीच संजय कपूर के अंतिम संस्कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि अब संजय कपूर पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं।
मौत के 7 दिन बाद हुआ संजय कपूर का दाह संस्कार
करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि वह कई रस्में भी निभाती हुई नजर आई हैं। जानकारी के अनुसार संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में थे और वह अमेरिका के नागरिक हैं। ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में 7 दिन का समय लग गया। इसी कारण उनके अंतिम संस्कार में भी इतनी देरी हो गई।
बेटे कियान ने पाप संजय को दी मुखाग्नि
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और दिवंगत संजय कपूर के बेटे कियान ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई और उन्हें मुखाग्नि भी दी। वहीं संजय कपूर की अंतिम विदाई में उनके परिवार वालों के साथ साथ ढेरो लोग शामिल हुए थे। संजय कपूर के सभी करीबी लोग दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट भी पहुंचे थे।
अंतिम विदाई पर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर
आपको बता दें कि संजय कपूर के अंतिम संस्कार पर उनकी एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और दोनों बच्चे समायरा और कियान रोते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर इस दौरान काफी इमोशनल हो गई थीं। उनकी बहन करीना कपूर और सैफ अली खान ने करिश्मा कपूर को संभाला था।
पापा संजय के साथ बच्चों की थी अच्छी बॉन्डिंग
-वहीं पिता संजय कपूर की अंतिम विदाई पर बेटी समायरा और बेटा कियान भी रोने लगे थे। आपको बता दें कि भले ही करिश्मा कपूर ने साल 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया था लेकिन दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे थे। संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलने के लिए मुंबई जाते थे। वहीं दोनों बच्चे भी त्योहार के समय अपने पापा के पास दिल्ली आते थे।
-संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें पोस्ट करती थीं जिसमें संजय और करिश्मा के दोनों बच्चे दिल्ली के घर में सबके साथ जश्न मनाते नजर आते थे। यही वजह है कि करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर एक्स हसबैंड संजय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची थीं।
दिल्ली से वापस लौट रही हैं करिश्मा कपूर
संजय कपूर को मुखाग्नि देने के तुरंत बाद ही करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर वहां से निकल गई थीं। उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी निकल गए थे। अंतिम संस्कार के कई वीडियोज इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications