'करिश्मा कपूर को पति के दोस्तों संग सोना था', सुहागरात पर हसबैंड संजय ने किया ऐसा 'कांड', कैसे सहा ये दर्द?
Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में अपने अभिनय और स्टाइल से लाखों दिलों पर राज किया। एक समय ऐसा था जब इंडस्ट्री का हर बड़ा स्टार उनके साथ काम करने को बेताब रहता था। फिल्मों में जबरदस्त सफलता और पॉपुलैरिटी के बावजूद करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी बेहद उतार-चढ़ाव से भरी रही, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
करिश्मा कपूर का चमचमाता स्टारडम
करिश्मा कपूर उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल रहीं जिन्होंने बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं, फैशन और डांस में नए ट्रेंड सेट किए और दर्शकों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई। हालांकि पर्दे पर मुस्कुरातीं ये स्टार असल जिंदगी में गहरे दर्द से गुजर रही थीं।

संजय कपूर की कार्डियक अरेस्ट से मौत
-आपको बता दें कि जून 2025 में करिश्मा कपूर के एक्स हसैबंड बिजेनसमैन संजय कपूर की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि संजय कपूर ने पोलो मैच खेलने के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी। इसी के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और मौके पर ही कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी।
-संजय कपूर की मौत के बाद से करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी से लेकर तलाक तक की जमकर चर्चा हो रही है। कई पुराने इंटरव्यूज भी खूब वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में करिश्मा कपूर और संजय कपूर की सुहागरात की बात भी फिर से चर्चा में आ गई है।
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की टूट गई थी सगाई
आपको बता दें कि संजय कपूर से शादी होने से पहले करिश्मा कपूर बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को डेट करती थीं। करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं। अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन अचानक ही ये रिश्ता टूट गया। इस फैसले ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को हैरान कर दिया था।
2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से करिश्मा ने की थी शादी
अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि ये शादी उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई थी। दरअसल शादी के कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर को ये एहसास हो गया कि था कि ये रिश्ता उनके लिए बेहद तकलीफदेह साबित होने वाला है।
शादी के बाद शुरू हुआ दर्द का सिलसिला
मीडिया रिपोर्ट्स और कोर्ट में दिए गए बयानों के अनुसार करिश्मा कपूर को शादी के बाद मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। एक्ट्रेस को पति के साथ-साथ ससुराल वाले भी खूब परेशान करते थे। एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
सुहागरात पर करिश्मा कपूर के साथ हुआ था ऐसा 'कांड'
-करिश्मा कपूर ने तलाक के लिए कोर्ट में दिए गए बयान में कहा था- शादी की पहली ही रात मुझे अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ा था। सुहागरात पर पति संजय कपूर का बर्ताव काफी गंदा था। जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई थी। इन आरोपों ने उस समय इंडस्ट्री और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया था।
-करिश्मा कपूर ने खुलासा किया था कि सुहागरात पर संजय कपूर ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों को करिश्मा कपूर के साथ सोने की कीमत भी बताई थी। वहीं जब करिश्मा कपूर ने मना किया तो संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के सामने ही खूब पीटा था।
प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा के साथ हुआ था बुरा बर्ताव
-करिश्मा कपूर ने ये भी बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें भावनात्मक सहयोग नहीं मिला था। सास के साथ रिश्ते भी बेहद तनावपूर्ण रहे थे। ससुराल वाले हर वक्त उन्हें निगरानी में रखते थे, कोई भी काम करने से रोकते-टोकते रहते थे, कहीं जाने नहीं देते थे, घर में बंद करके रखते थे और उन पर दबाव भी बनाया जाता था।
-इस बीच करिश्मा कपूर ने एक बेटी समायरा और एक बेटे कियान को जन्म दिया था लेकिन बच्चों के आने के बाद भी पति संजय के साथ रिश्ते में सुधार नहीं हो सका।
शादी के 11 साल बाद टूट गया रिश्ता
-लगातार दर्द और तनाव झेलने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2016 में संजय कपूर से तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि ये प्रक्रिया भी आसान नहीं रही थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू हिंसा और पैसों को लेकर केस दर्ज हुए और बच्चों की कस्टडी को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चली थी। आखिरकार कोर्ट की शर्तों के बाद ये तलाक मंजूर हुआ था।
सिंगल मदर बनकर करिश्मा कर रहीं बच्चों की परवरिश
-तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की जिम्मेदारी खुद संभाली। उन्होंने सिंगल मदर के रूप में नई शुरुआत की। करिश्मा कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा था। वहीं संजय कपूर ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से दूसरी शादी कर ली थी।
-करिश्मा कपूर की कहानी इस बात का उदाहरण है कि शोहरत और सफलता निजी सुख की गारंटी नहीं होती। 90 के दशक की ये सुपरस्टार आज भी अपनी मजबूती, आत्मसम्मान और मां के रूप में संघर्ष के लिए जानी जाती हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications