करिश्मा कपूर दोनों बच्चों को लेकर पहुंचीं दिल्ली, क्या संजय कपूर की 30,000 करोड़ की कंपनी पर होगा कब्जा?
Karisma Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार की वजह उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की कंपनी पर छिड़ा कानूनी विवाद है।
करिश्मा कपूर दोनों के बच्चों के साथ पहुंची हैं दिल्ली
आपको बता दें कि इस विवाद के बीच ही करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटे कियान और बेटी समायरा के साथ दिल्ली पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को आज यानी 31 जुलाई 2025 की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया है।

क्या 30 हजार करोड़ की कंपनी से जुड़ा है मामला?
-करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों की दिल्ली में एंट्री ऐसे समय में हुई है, जब दिवंगत संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की कंपनी और 10,300 करोड़ रुपए संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं।
-हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि संजय कपूर की एक्स पत्नी करिश्मा कपूर ने भी अपने पूर्व पति की कंपनी और संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है, लेकिन ये बात गलत साबित हुई है।
-इस मामले को लेकर संजय कपूर के परिवार के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया है कि करिश्मा कपूर ने कभी भी संजय कपूर की संपत्ति और करोड़ों की कंपनी में हिस्सा नहीं मांगा है। वह केवल अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और चाहती हैं कि उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिले।
-हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि संजय कपूर की करोड़ों की कंपनी पर अधिकार जमाने को लेकर हो रहे विवाद के बीच अचानक करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को लेकर मुंबई से दिल्ली क्यों आई हैं।
संजय कपूर की संदिग्ध मौत और मां के गंभीर आरोप
-आपको बता दें कि दिल्ली के बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलो खेलते हुए उन्होंने अचानक ही एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उनकी सांस रुक गई थी और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया था।
-इस दुखद घटना के बाद संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पारिवारिक संपत्ति और कंपनी से जुड़े निर्णयों में उन्हें दरकिनार कर रहे हैं और जबरदस्ती दस्तावेजों पर साइन करवा रहे हैं।
करिश्मा-संजय का तलाक और एलिमनी डील
-जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। हालांकि साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और उनके परिवार के लोगों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं दूसरी तरफ संजय कपूर का कहना था कि करिश्मा ने ये शादी सिर्फ पैसों और शो ऑफ के लिए की थी। वह कभी भी इस रिश्ते से इमोशनली नहीं जुड़ पाईं।
-आखिरकार शादी के 13 साल बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक ले लिया था। वहीं दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी। संजय कपूर ने तलाक के बाद एलिमनी के रूप में करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपये थे। इसके संजय ने किरश्मा कपूर को एक शानदार घर और बच्चों के नाम 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी दिए थे। इन बॉन्ड्स से हर महीने करीब 10 लाख रुपये का ब्याज आता है, जो बच्चों की परवरिश के लिए सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications