5वीं पास हैं करिश्मा कपूर, फिर छोड़ दी थी पढ़ाई, तो क्या इसलिए बच्चन परिवार ने तोड़ दी थी सगाई या फिर....

Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक समय पर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। उन्होंने कई बड़े एक्टरों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मों से दूर हो गई हैं लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी सक्सेसफुल रही है।

पति संजय कपूर की असलियत
करिश्मा कपूर ने लोगों के दिलों पर तो राज किया लेकिन वह अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश नहीं रह पाईं। करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनके लिए ये शादी ही उनके लिए दर्दनाक बन गई थी। आपको बता दें कि शादी की पहली ही रात पर करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी।

karisma kapoor

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर से साल 2016 में तलाक ले लिया था। हालांकि इनका तलाक भी आसन नहीं था। करिश्मा कपूर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जबकि संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था।

करिश्मा कपूर ने की थी संजय कपूर से शादी
आपको बता दें कि संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। लोगों ने उम्मीद कर ली थी कि करिश्मा कपूर ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका और अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई। वहीं सगाई टूटने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे।

करिश्मा कपूर ने 5वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने 5वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। करिश्मा कपूर मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल में पढ़ती थीं। साल 1988 में उन्होंने अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़कर ग्लैमर वर्ल्ड का रुख किया था।

बच्चन परिवार को चाहिए थी पढ़ी-लिखी बहू
वहीं एक पुराने इंटरव्यू में जया बच्चन ने कहा था कि वह चाहती हैं कि एक असाधारण महिला ही उनके घर की बहू बनें। वह एक ऐसी लड़की को अपने घर की बहू बनाना चाहती हैं जो बहुत पढ़ी लिखी हो और जिसके संस्कार बहुत ही अच्छे हों। इस इंटरव्यू के समय तक अभिषेक और करिश्मा की सगाई नहीं हुई थी।

जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को नहीं बनाया बहू
ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे किया करिश्मा कपूर की कम पढ़ाई की वजह से ही जया बच्चन ने उन्हें परिवार की बहू नहीं बनाया। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन दामाद के रूप में बिल्कुल पसंद नहीं थे। ऐसे में उन्होंने ये सगाई तोड़ दी थी।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या है। वहीं करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+