'दिल ले गई ले गई' पर करिश्मा कपूर ने किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा- लगा ही नहीं कि 25 साल हो गए

Karisma Kapoor Video: शादी की पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने ऐसा डांस किया कि लोगों की नजरें उन्हीं पर थम गईं। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karisma Kapoor Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में नजर न आती हों लेकिन आज भी लोग उनकी खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हैं। कुछ समय पहले करिश्मा कपूर ने एक वेब सीरीज पर काम किया था। उस समय भी लोगों ने उनकी एक्टिंग के ससाथ साथ उनकी कातिलाना अदाओं की जमकर तारीफ की थी। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। वह अपनी छोटी बहन करीना कपूर की तरह ही पैपराजी को जमकर पौज देती नजर आती हैं और लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने खुद के गाने 'दिल ले गई ले गई' पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    'दिल ले गई ले गई' पर करिश्मा कपूर ने किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा- लगा ही नहीं कि 25 साल हो गए
    करिश्मा कपूर ने किया धांसू डांस

    करिश्मा कपूर ने किया धांसू डांस

    आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 80-90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्हीं में से एक फिल्म थी 'दिल तो पागल है'। इसका गाना जो आज भी लोगों को जमकर डांस करने पर मजबूर कर देता है, वो है 'दिल ले गई ले गई'। इस गाने को सुनते ही लोग जहां भी मौजूद हों नाचने लग जाते हैं। हाल ही में अपने इसी गाने पर करिश्मा कपूर को दोबारा ठुमकते हुए देखा गया। करिश्मा कपूर अपने कुछ खास दोस्तों के साथ इस गाने पर जमकर डांस करती नजर आईं। करिश्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    दिल ले गई ले गई गाने पर थिरकीं करिश्मा कपूर

    करिश्मा कपूर किसी वेडिंग पार्टी में शामिल हुई थीं। उसी वेडिंग पार्टी से ये वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर ने ब्लैक आउटफिट कैरी कर रखा है। वहीं पार्टी में दिल ले गई ले गई गाना बज रहा है। इसके साथ ही वह इस गाने को गा भी रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन्स देखने लायक है। उनके साथ-साथ कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जो ब्राइड टू बी के फंक्शन्स में मौजूद हैं।

    डांस वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

    डांस वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

    करिश्मा कपूर अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। सभी लोग मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने करिश्मा कपूर के इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- करिश्मा को देखकर लग ही नहीं रहा कि वह अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं...वह अब भी बहुत ही खूबसूरत हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- लगता ही नहीं कि इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं...करिश्मा आज भी वैसा ही डांस कर रही हैं।

    साल 1991 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

    साल 1991 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

    आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। करिश्मा कपीर ने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पहली महिला हैं, जो कपूर खानदान से इस इंडस्ट्री में आई थीं और अपने समय की काफी फेमस एक्ट्रेस बनी थीं। करिश्मा कपूर ने बड़े पर्दे पर तरह-तरह के किरदार निभाए हैं और दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हैं। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते थे।

    फिल्म 'दिल तो पागल है' ने पूरे किए 25 साल

    फिल्म 'दिल तो पागल है' ने पूरे किए 25 साल

    फिल्म 'दिल तो पागल है' करिश्मा कपूर की सबसे बड़ी हिट मूवी है। इस फिल्म में उनके अलावा माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान भी नजर आए थे। इस मूवी के डायरेक्टर यश जौहर थे। साल 1997 में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को अब 25 साल पूरे हो चुके हैं, जिसकी सिल्वर जुबली पर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था- यादें जो हमेशा के लिए रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+