30,000 करोड़ में हिस्सा लेने कोर्ट पहुंचे करिश्मा कपूर के बच्चे, संजय कपूर की वसीहत पर चौंकाने वाला खुलासा

Sunjay Kapur and Karisma Kapoor Kids: फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर के बेटे किआन और बेटी समायरा ने पिता की मौत के मामले में एक नए मोड़ के बाद दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की कंपनी की हिस्सेदारी से जुड़ा हुआ है।

करिश्मा और संजय के बच्चें हैं कियान और समायरा
जानकारी के अनुसार सोनी कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। प्रिया और संजय का एक बेटा, अजारियस कपूर है। वहीं प्रिया सचदेव से पहले संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान हैं।

Sunjay Kapur

प्रिया सचदेव पर लगाए गए हैं गंभीर आरोप

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों, समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां यानी प्रिया सचदेव (संजय कपूर की तीसरी पत्नी) ने संपत्ति पर पूरा नियंत्रण पाने के लिए वसीयत में हेरफेर किया है। फिलहाल कियान और समायरा अपने पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहे हैं।

कियान और समायरा का चौंकाने वाला खुलासा

कियान और समायरा का आरोप है कि उनकी सौतेली मां यानी प्रिया सचदेव ने दिनेश अग्रवाल और नितिन शर्मा नाम के दो लोगों के साथ मिलकर 7 हफ्ते तक वसीयत को छिपाकर रखा था और फिर गत 30 जुलाई 2025 को परिवार की बैठक में उसे पेश किया गया।

'पिता संजय कपूर की वसीहत को बदल दिया गया है'

-समायरा और कियान का कहना है कि उनके दिवंगत पिता संजय कपूर द्वारा कथित रूप से बनाई गई वसीयत कानूनी और वैध दस्तावेज नहीं है, ये फर्जी और नकली है और इस पर संदेह करने की कई वजहें हैं। ऐसे में उन्हें न तो वसीयत की ऑरिजनल कॉपी दिखाई गई और न ही उसकी कोई कॉपी किसी को दी गई। ये बात कोर्ट में कही गई है।

-बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन्हें प्रथम श्रेणी के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता दी जाए और उनके पिता की विशाल संपत्ति का विभाजन करते हुए, प्रत्येक को वन फिफ्त (1/5) शेयर दिया जाए।

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे संजय कपूर के दोनों बच्चे

-करिश्मा कपूर के बच्चों का कहना है कि 12 जून 2025 को यूके के विंजर में पोलो खेलते समय संजय कपूर की अचानक मौत होने से पहले तक वह लोग अपने पिता के संपर्क में थे। कियान और समायरा अक्सर अपने पिता संजय कपूर के साथ ट्रैवल करते थे, वेकेशन पर जाते थे और पार्टीज में भी शामिल होते थे।

-कियान और समायरा ने आरोप लगाया है कि प्रिया सचदेव ने शुरू में वसीयत के अस्तित्व से इनकार किया था और कहा था कि संजय कपूर की सभी संपत्ति आर के फैमिली ट्रस्ट के नाम पर थी।

बच्चों को हुआ धोखाधड़ी और हेरफेर का संदेह

-बच्चों का दावा है कि बाद में एक दस्तावेज पेश किया गया जिसमें 21 मार्च 2025 की तारीख दर्ज थी। इस दस्तावेज को संजय कपूर की वसीहत बताया गया। ऐसे में इस डॉक्यूमेंट के सामने आने के बाद ही धोखाधड़ी और हेरफेर का संदेह पैदा हुआ है।

-ये कानूनी विवाद कई पक्षों से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायारा की उम्र 21 साल है जबकि उनका बेटा कियान 15 साल का है। ऐसे में कोर्ट में उनके नाबालिग बेटे का मां करिश्मा कपूर प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

कहां हैं संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव?

जानकारी के अनुसार संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनका 7 साल का बेटा अजारियस फिलहाल राजौकरी में परिवार के फार्महाउस में रहते हैं। वहीं संजय कपूर की मां रानी कपूर, दिवंगत बेटे के घर में ही रहती है। कोर्ट में एक चौथी महिला ने भी याचिका दायर की है, जो संजय कपूर की विवादित वसीयत की एग्जीक्यूटर होने का दावा कर रही हैं।

संजय कपूर ने कियान और समायरा से किया था ऐसा वादा

-करिश्मा कपूर के बच्चों के अनुसार, उनके दिवंगत पिता संजय कपूर ने बार-बार उन्हें ये आश्वासन दिया था कि उनकी आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की भलाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं करिश्मा कपूर का दावा है कि संजय कपूर ने अपने दोनों बच्चों के नाम पर कारोबार शुरू किया था। व्यक्तिगत रूप से और कॉर्पोरेट संस्थाओं के माध्यम से संपत्ति अर्जित की थी और उन्हें पारिवारिक ट्रस्ट का लाभार्थी भी बनाया था।

-कियान और समायरा कपूर ने तर्क दिया है कि इन आश्वासनों को छुट्टियों में साथ बिताए समय, व्यावसायिक चर्चाओं और व्यक्तिगत बातचीत से और मजबूती मिली थी, जिनसे उनके भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती थी।

कियान ने किया था पापा संजय कपूर का अंतिम संस्कार

-संजय कपूर की मौत के बाद, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने उनके अंतिम संस्कार के सभी रीति-रिवाज पूरे किए थे। 19 जून 2025 को बेटे कियान ने दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर पिता संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया था। इसके तुरंत बाद ही परिवार में तनाव बढ़ गया, क्योंकि प्रिया सचदेव ने कथित तौर पर ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय संपत्तियों तक उनकी पहुंच को सीमित कर दिया।

-कियान और समायरा का आरोप है कि उन्हें सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) की कॉर्पोरेट बैठकों में बुलाया गया था और ट्रस्ट डीड या उससे संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी दिए बिना उनसे कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+