घर पर करिश्मा कपूर और बाहर किसी दूसरी औरत के साथ थे संजय कपूर? Sunjay ने क्या किया था एक्ट्रेस के साथ?
Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते हुए अचनाक एक मधुमक्खी निगल ली थी।
दिल्ली में हुआ संजय कपूर का अंतिम संस्कार
इसके बाद ही संजय कपूर की तबीयत बिगड़ने लगी थी। ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। वहीं 19 जून 2025 को दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली पहुंची थीं। करिश्मा और संजय के बेटे कियान ने पिता को मुखाग्नि दी थी।

2003 में हुई थी करिश्मा कपूर-संजय कपूर की शादी
-जानकारी के अनुसार संजय कपूर ने साल 2003 में बड़ी ही धूमधाम से बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ शादी की थी। हालांकि इस शादी से पहले साल 2002 में करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से सगाई की थी जो कि कुछ ही महाने में टूट गई थी।
-कहा जाता है कि पारिवारिक कारणों के चलते करिश्मा और अभिषेक सगाई होने के बाद भी अलग हो गए थे। इसी के बाद साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ तय हो गई थी।
शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मी करियर से बना ली थी दूरी
आपको बता दें कि इसके बाद 29 सितंबर 2003 में मुंबई स्थित कृष्णा राज बंगले में ही बड़े हाई-प्रोफाइल तरीके से सिख रीति-रिवाजों को मानते हुए करिश्मा और संजय की शादी हुई थी। शादी के बाद करिश्मा कपूर फिल्मी करियर से दूरी बनाकर दिल्ली, अपने ससुराल वालें के पास शिफ्ट हो गई थीं। वहीं साल 2005 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली में ही बेटी समायरा को जन्म दिया था।
करिश्मा और संजय के रिश्ते में आ गई थी खटास
इसके बाद साल 2011 में करिश्मा कपूर ने बेटे कियान को जन्म दिया था। लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ करिश्मा और संजय कपूर के रिश्ते में खटास बढ़ने लगी थी। रिश्ते में पड़ती दरार को देखते हुए करिश्मा कपूर दिल्ली छोड़कर दोबारा मुंबई अपने परिवार के पास लौट आई थीं। इसके बाद साल 2014 में करिश्मा कपूर ने तलाक की अर्जी दी थी।
2016 में संजय और करिश्मा का हुआ था तलाक
-कोर्ट में संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने संजय कपूर और उनके घरवालों पर घरेलू हिंसा से लेकर बुरा बर्ताव करने और मानसिक रूप से परेशान करने तक का आरोप लगाया था जबकि संजय ने कहा था कि करिश्मा इमोशनली इस शादी से कभी जुड़ी ही नहीं। उन्होंने केवल पैसों के लिए ये शादी की थी।
-आखिरकार साल 2016 में संजय और करिश्मा का कानूनी रूप से तलाक हो गया था। इसके बाद संजय कपूर ने साल 2017 में ही प्रिया सचदेव से तीसरी शादी कर ली थी। वहीं करिश्मा कपूर एक सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
पति और सास के खिलाफ करिश्मा ने दर्ज करवाया था केस
-आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने संजय कपूर और उनकी मां यानी अपनी सास के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। साथ ही ये भी दावा किया था कि संजय का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। करिश्मा कपूर को पूरा यकीन था कि उनके साथ शादी करने के बाद से ही संजय कपूर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।
-इसके अलावा करिश्मा कपूर ने दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने संजय कपूर को समन भी भेजा था। वहीं, संजय ने दावा किया था कि करिश्मा ने सिर्फ उनकी प्रॉपर्टी के लिए उनसे शादी की थी। संजय का कहना था कि करिश्मा को ये शादी शुरू से ही पसंद नहीं थी। वह सिर्फ पैसे और प्रॉपर्टी के लिए उनके साथ जुड़ी थीं।
संजय कपूर की तीसरी शादी
आपको बता दें कि 50 साल की करिश्मा कपूर ने अभी तक दूसरी शादी नहीं कीहै। वही संजय कपूर ने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव का हाथ थाम लिया था। ये उनकी तीसरी शादी थी। वहीं करिश्मा कपूर से शादी करने से पहले नंदिता महतानी उनकी वाइफ थीं।












Click it and Unblock the Notifications