संजय कपूर की मौत के बाद कैसा है करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों का हाल? बहन करीना ने क्यों छुपाया मुंह?
Sunjay Kapur Death: दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। खबर है कि मौत के समय संजय कपूर इंग्लैंड में थे।
53 साल के संजय कपूर का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 53 साल के संजय कपूर की जिस समय मौत हुई उस समय वह पोलो खेल रहे थे। खेलते वक्त अचानक ही उन्हें बेचैनी सी महसूस हुई। उसके बाद उनके दिल में हल्का दर्द होने लगा और देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर पड़े।

हार्ट अटैक से हुई करिश्मा कपूर के पूर्व पति की मौत
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि संजय कपूर को तुरंत ही पास के अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों के अनुसार पोलो खेलते वक्त ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो चुकी थी।
कैसा है करिश्मा और उनके बच्चों का हाल?
वहीं इस शॉकिंग खबर के सामने आने के बाद से लोग संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों, बेटी समायारा और बेटे कियान के बारे में जानना चाहते हैं। लोगों जानना चाहते हैं कि संजय कपूर की मौत के बाद इन सबका क्या हाल है।
करीना कपूर और सैफ अली खान के चेहरे पर दिखी उदासी
-आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बारे में पता चलते ही सबसे पहले करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ अली खान, करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा देर रात मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंची थीं। सभी लोगों ने करिश्मा कपूर उनके बच्चों को सांत्वना दी।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर और सैफ अली खान के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। वहीं करीना कपूर कार में नीचे सिर किए हुए बैठी नजर आईं। उन्होंने पैपराजी की तरफ देखा तक नहीं। वहीं करिश्मा कपूर ने अभी तक अपने पूर्व पति की मौत पर कोई बयान नहीं दिया है। दोनों बच्चों ने भी अपनी पिता की मौत को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
-संजय कपूर की मौत की खबर की पुष्टि सुहेल सेठ ने की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर संजय कपूर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा है- संजय के निधन पर गहरा दुख हुआ, आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों सोना कॉमस्टार के प्रति गहरी संवेदनाएं... ओम शांति।
करिश्मा कपूर-संजय कपूर की शादी और तलाक
-करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी की थी, लेकिन उनकी ये शादी काफी दर्दनाक साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और उनके परिवार से तंग आकर शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया था।
-करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर और उनकी फैमिली पर मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट के आरोप लगाकर तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि संजय ने भी कोर्ट में करिश्मा पर भी कई आरोप लगाए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर के लिए करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। संजय कपूर ने करिश्मा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर बहुत कुछ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications