करिश्मा कपूर को नहीं पसंद थी आलिया भट्ट! इस एक्ट्रेस से रणबीर कपूर की कराना चाहती थीं शादी, जानिए कौन
Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने साल 2022 में आलिया भट्ट से शादी कर दी। दोनों की शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब रणबीर अपनी लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में थे। उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को डेट किया है।
रणबीर कपूर का कैटरीना कैफ से कुछ समय तक रिलेशनशिप चला लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। फैंस को लगने लगा था कि दोनों शादी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

हालांकि रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट को नहीं बल्कि किसी और हसीना को कपूर खानदान की बहू बनाना चाहती थीं। आज भले ही उनके आलिया भट्ट से अच्छे संबंध हैं लेकिन एक समय पर वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को पसंद करती थीं।
करीना कपूर चाहती थीं कि रणबीर कपूर की दुल्हन सोनम कपूर बनें। ये खुलासा खुद सोनम ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था। उस दौरान उनके साथ करिश्मा कपूर भी शो का हिस्सा बनी थीं। तब करण ने सोनम से पूछा था कि, कपूर खानदान की बहू के बारे में क्या सोचा है? तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "मुझे लगता है करिश्मा ये चाहती थी, लेकिन हम अच्छे दोस्त ही हैं"।
बता दें कि, रणबीर कपूर और सोनम कपूर एकसाथ फिल्म सावंरिया में नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि बाद में इन खबरों को खारिज कर दिया गया था। अब रणबीर अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और आलिया के साथ अपने शादीशुदा जीवन में बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी राहा का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications