'बहुत बड़ी गलती हो गई...' अभिषेक बच्चन संग अफेयर कर करिश्मा कपूर को अचानक क्या हुआ? डायरेक्टर ने किया खुलासा
Karishma Kapoor and Abhishek Bachchan breakup: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते की बात किसी से भी छिपी नहीं है। दोनों का प्यार एक वक्त पर परवान चढ़ा था। मगर दोनों का रिश्ता खत्म भी हो गया। अब इसी रिश्ते को लेकर हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
बॉलीवुड की इकलौती फिल्म... जिसमें पहली और आखिरी बार करिश्मा और अभिषेक ने काम किया था। फिल्म का नाम था- 'हां मैंने भी प्यार किया'। इस फिल्म के डायरेक्टर थे धर्मेश दर्शन। जिनका ये मानना है कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की थी ये फिल्म बनाकर। ऐसा क्यों, चलिये समझते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में धर्मेश दर्शन ने बताया कि ये वो फिल्म थी, जिसमें दोनों ने पहली और आखिरी बार साथ में काम किया था। मुझे ये फिल्म नहीं बनानी चाहिए थी। अभिषेक बहुत प्यारे लड़के हैं और फिल्म में भी ऐसे ही दिखे। मगर ये वो लोलो (करिश्मा कपूर) नहीं थीं, जो राजा हिंदुस्तानी में थीं।
बताते चलें कि धर्मेश और करिश्मा ने राजा हिंदुस्तानी फिल्म में भी काम किया था और ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। यही वजह है कि डायरेक्टर अपने इंटरव्यू में काफी निराश नजर आए।
इसका बाद डायरेक्टर ने कहा कि इस फिल्म में करिश्मा वैसी बिल्कुल भी नहीं थीं, जैसी कि इससे पहले वाली फिल्म में नजर आई थीं। वे अभिषेक संग अपनी शादी को लेकर काफी सोच रही थीं। उनका ध्यान कहीं और ही था।












Click it and Unblock the Notifications