इस खास तस्वीर के साथ करीना ने फैंस को किया दिवाली विश, देखें क्यूट फोटो

मुंबई, 04 नवंबर: दिवाली के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर छोटे बेटे जेह की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह डैडी सैफ अली खान के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। बेबी जहांगीर की अपने पापा सैफ के साथ सामने आई ये फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 फैंस को करीना ने किया दिवाली विश

फैंस को करीना ने किया दिवाली विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टा पर बेबी जेह के साथ सैफ की फोटो कर फैंस को दिवाली विश किया है। तस्वीर में सैफ और जेह अपने चारों ओर खिलौनों के साथ एक बगीचे में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सैफ के साथ जेह की फोटो हुई वायरल

सैफ के साथ जेह की फोटो हुई वायरल

करीना ने इसे फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'लव एंड लाइट', उसके बाद एक हार्ट इमोजी भी एड किया। करीना और सैफ अपने दो प्यारे बच्चों तैमूर और जहांगीर के लिए पैरेंट्स हैं। सैफ करीना के दोनों बच्चे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और पापराजी के भी पसंदीदा हैं।

 तैमूर को लेकर किया था सैफ ने खुलासा

तैमूर को लेकर किया था सैफ ने खुलासा

हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में सैफ अली खान ने खुलासा करते हुए कहा कि तैमूर अब छोटा नहीं है, इसलिए वह बदल गया है और अब ज्यादा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि तैमूर को अब जॉम्बीज और आर्मी में दिलचस्पी है और वह अपने भाई को खूब हंसाता है।

आमिर के साथ आएंगी करीना नजर

आमिर के साथ आएंगी करीना नजर

वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रूपांतरण है। मूल फिल्म में टॉम हैंक्स ने लीड रोल किया था। इसके अलावा करीना करण जौहर की 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+