Crew box office collection day 2: करीना-तब्बू और कृति के ग्लैमर का चला जादू, फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
Crew Box Office Collection day 2: राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में लगभग ₹19 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन हैं।
क्रू इंडिया बॉक्स ऑफिस
फिल्म ने पहले दिन ₹9.25 करोड़ की कमाई की। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दूसरे दिन इसने भारत में ₹9.6 करोड़ की नेट इंकम की। फिल्म ने भारत में अब तक 18.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बताते चलें कि फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की। करीना कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर आंकड़े साझा करते हुए लिखा, "राउंड 2 @rheakapoor, @ektarkapoor और मेरे साथ... जो वीरे दी वेडिंग से शुरू हुआ और अब CREW के साथ जारी है। इन प्यारी महिलाओं के साथ जुड़कर बहुत लकी हूं। @kritisanon, @rajoosworld। हमें ये मिल गया।
क्रू की कहानी
क्रू तीन महिलाओं की कहानी है, जिसे हंसी-मज़ाक के रूप में प्रचारित किया गया है, और ये स्ट्रगल भरे एयरलाइन इंडस्ट्री के बैकग्राउंड पर आधारित है। हालांकि, उनकी नियति कुछ गलत परिस्थितियों को जन्म देती है और वे झूठ के जाल में फंस जाते हैं। इसमें करीना, तब्बू और कृति सेनन एयर होस्टेस की भूमिका में हैं। उड़ानों के लिए मूंगफली के डिब्बे चुराने से लेकर ढेर सारा पैसा कमाने की योजना बनाने और ग्लैमर का स्तर बढ़ाने तक, तीनों ने लोगों का ध्यान खींचा है।










Click it and Unblock the Notifications