बेगम के लिए 'शैफ' अली खान ने बनाया ये खास पकवान, करीना की गोद में पोज देते नजर आए जेह

हाल ही में करीना कपूर की अपनी फ्रेंड एलेक्जेंडर गैलिगां (Alexandra Galligan) के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई, 12 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस वक्त अपने लविंग हसबैंड सैफ अली खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ इस वक्त इंग्लैंड में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फ्रेंड एलेक्जेंडर गैलिगा (Alexandra Galligan) के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ अच्छा खासा संडे बिताया है। इतना ही नहीं, एक तस्वीर में तो एक्ट्रेस के पति सैफ अली खान अपनी बेगम के लिए कुछ लजीज पकवान बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

मॉम के साथ दिखे नन्हे जेह

मॉम के साथ दिखे नन्हे जेह

करीना कपूर ने अपने वैकेशन की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेह अपनी मां की गोद में लेटे हुए हैं। इसके साथ ही फोटो में करीना और एलेक्जेंडर भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीरें करीना की दोस्त एलेक्जेंडर ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

बेगम के लिए शैफ बने सैफ

इसके अलावा करीना की दोस्त एलेक्जेंडर ने सैफ अली खान की भी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ की इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि शैफ अली खान किचन में किचन में कुछ बना रहे हैं। लजीज! इस तस्वीर पर सैफ की बहन सबा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्टर की इस तस्वीर को फैब बताया है।

शाही खाने के शौकीन हैं सैफ

शाही खाने के शौकीन हैं सैफ

इस तस्वीर को देख कर तो लगता है कि सैफ वाकई में किचन में कुछ लजीज बना रहे हैं। शैफ को शाही पकवान खाने के साथ-साथ पकाने का भी बड़ा शौक है। इस बात की गवाही उनकी ये तस्वीर बखूबी दे रही है।

नीतू कपूर के बर्थडे पर दिखी फैमिली

करीना और सैफ हाल ही में करिश्मा कपूर के साथ भी नजर आए। करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान, चाची रीमा जैन, निताशा नंदा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा इंग्लैंड में नजर आए। पूरी फैमिली नीतू कपूर का जन्मदिन मना रही थी।

तस्वीर को दिया ये कैप्शन

नीतू ने इंस्टाग्राम पर सभी लोगों के साथ एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, "बर्थडे लंच विद फैमिलिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+