Kareena Kapoor को शूटिंग के दौरान मिली स्कूल की दोस्त, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर
एक्ट्रेस करीना कपूर ने देहरादून बोर्डिंग स्कूल के दिनों की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
मुंबई, 26 मई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी यादें ताजा की हैं। तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब करीना कालिपोंग में शूटिंग कर रहीं थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की मुलाकात अपनी बचपन की दोस्त से हुई, जिनके साथ करीना ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। बता दें कि करीना के यह फोटोज देहरादून बोर्डिंग स्कूल के दिनों की है, जब अभिनेत्री की उम्र करीब 14 साल की थी। करीना ने राजस्थान स्कूल ट्रिप की फोटो अपने फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर को फैंस अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। फैंस तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। करीना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहन करिश्मा कपूर ने लिखा- 'सो लवली'।

शूटिंग के दौरान हुई फ्रेंड से मुलाकात
बताते चलें कि एक्ट्रेस पश्चिम बंगाल के कालिंपोंग में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अपनी स्कूल फ्रेंड से हुई। करीना ने अपनी इस स्कूल फ्रेंड के साथ फोटोज शेयर की हैं।
फोटो को दिया ये कैप्शन
एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर करते हुए अपनी दोस्त का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'कालिंपोंग शूटिंग के लिए गई थी। हमारा प्रोफेशन बढ़िया तरीका है ट्रैवल के जरिये डॉट्स कनेक्ट करने का। वेलकम गर्ल्स राजस्थान ट्रिप।'

फोटो में क्यूट लग रहीं करीना
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटोज शेयर किए हैं, उनमें वह काफी क्यूट लग रहीं हैं। यह करीना के बचपन के दिनों की है। इसके साथ ही इस तस्वीर को फैंस अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। फैंस तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications