करीना कपूर ने शेयर की बिकनी Photo, पति सैफ संग मालदीव समुद्र में बोल्ड अंदाज देख क्रेजी हुए फैंस
मुंबई, 17 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने एक्ट्रेस पति सैफअली का बर्थडे मनाने के लिए छुट्टियों पर मालदीव की सैर पर हैं। बेबो के नाम से अपने फैंस के बीच जानी जाने वाली करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मालदीव में वीकेशन के मजे लेते हुए करिश्मा ने अपनी बीच किनारे कुछ ऐसी हॉट फोटोज शेयर की हे जिसे देखकर फैंस की दिल की धड़कने बढ़ गई हैं।

बिकनी में करीना का बोल्ड अवतार देख फैंस हुए क्रेजी
करीना ने फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और जिसके वायरल होने के बाद वो एक बार फिर अपनी खूबसूरती और बोल्ड अवतार के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। वैकेशन की जो करीना ने जो फोटोज शेयर की है उसमें उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। एक फोटो में करीना बीच के किनारे बिकिनी में सिजलिंग पोज दे रही हैं और करीना की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट मिल रहे हैं।

दो बच्चों की मां करीना ने हॉटनेस में किया सबको फेल
करीना कपूर ने कुछ ही महीने पहले अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है लेकिन बेबो की फोटोज देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। करीना ने प्रेगनेंसी के समय में भी योगा और एक्सरसाइज छोड़ी नहीं थी। वैकेशन पर वो पित सैफ और दोनों बच्चों के साथ गई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में ये फोटोज शेयर की है इसमें वो ब्लैक बिकिनी पहने दिखाई

करीना ने 'बीच बम' लिखकर किया ये इशारा
करीना ने ये फोटो शेयर करते हुए समुंदर की इमोजी केवल शेयर की है जिससे उन्होंने इशारा किया कि वो फोटो बीच की है। इस फोटो के साथ करीना ने 'बीच बम' भी लिखा है। करीना का ये बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत भा रहा है। इससे पहले भी करीना ने सैफ के बर्थडे के मौके पर वैकेशन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें तैमूर और छोटा बेटा जेह भी नजर आ रहे थे। करीना कपूर के चेहरे पर समुद्र के खारे पानी के कारण टैनिंग भी साफ नजर आ रही है।

मालदीव में पति सैफ संग इस हॉट अंदाज में नजर आईं करीना
मालदीव में पति सैफ अली खान का हैप्पी बर्थ मनाने पहुंची करीना ने पति सैफ संग भी समुद्र के पानी में जमकर रोमांस किया। एक फोटो में ये दोनों समुद्र में एक साथ नंगे बदन पीछे से नजर आ रहे हैं और माल दीव के खुशनुमान मौसम में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

करीना ने सैफ के बर्थडे पर पहली बार शेयर की थी छोटे नवाब की फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ पहली बार पूरी फैमिली की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। करीना कपूर खान ने सैफ अली खान को उनके 51वें जन्मदिन की एक खास तस्वीर के साथ विश किया। दो तस्वीरों को शेयरों करते हुए करीना ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार... अनंत समय तक, तुम्हारे साथ मैं बस यही चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications