Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के साथ शख्स ने खेला कार्ड गेम, मैजिक देखकर शॉक्ड रह गई 'बेबो'
पटौदी पैलेस में करीना कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। जिसका इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस मैजिक कार्ड खेल रही थीं तभी कुछ ऐसा हुआ कि शॉक्ड रह गईं।
Kareena Kapoor Video: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' उनके बर्थडे 43वें जन्मदिन पर 21 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस ने इस बार अपना खास दिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। जिसकी इनसाइट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
करीना कपूर की बर्थडे पार्टी इस बार पटौदी पैलेस में आयोजित की गई थी। जिसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें करीना और सैफ अली खान एक मैजिक गेम एंजॉय करते हुए नजर आए। मानसिक विशेषज्ञ और भ्रम विशेषज्ञ करण खन्ना ने करीना और सैफ के हाथों में कुछ ताश के पत्ते रख दिए। इस दौरान फिर कुछ ऐसा होता है जिससे बेबो शॉक्ड हो जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना और सैफ अली खान एकसाथ बैठकर इस गेम को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को करण खन्ना के साथ मैजिक कार्ड्स के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये गेम खेलने की कोशिश कपल का छोटा बेटा जेह भी करता है लेकिन एक्ट्रेस से मना कर देती हैं। इसके बाद करण सैफ और करीना की हथेलियों में रखे कार्ड्स को गायब करके सबको हैरान कर देते हैं।
करीना कपूर की हथेलियों से जैसे ही कार्ड्स गायब हो जाते हैं वह ये देखकर हैरान रह जाती हैं। बेबो के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। इसके बाद फिर सभी लोग करण खन्ना के लिए ताली बजाते हैं। इस दौरान पार्टी में बेबो की बहन करिश्मा कपूर भी मौजूद रहीं। वीडियो देखकर साफ नजर आ रहा है कि सभी लोगों ने मिलकर करीना कपूर के लिए खास पार्टी रखी थी।
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म जाने जान ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने ओटीटी पर डेब्यू किया। जाने जान में करीना कपूर ने एक सिंगल मदर का किरदार निभाया है। फिल्म में वह जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ नजर आईं। फिल्म को फिलहाल मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications