5 साल लिव-इन में रहे सैफ अली खान और करीना, फिर इस वजह से झटपट की शादी, बेबो ने किया खुलासा
Kareena-Saif Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और मशहूर एक्टर सैफ अली खान बी टाउन के पावर कपल में शुमार हैं। दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। साथ ही वह दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। करीना से शादी करने से पहले सैफ अली खान उनके साथ 5 साल लिव-इन में रहे। अब सालों बाद बेबो ने खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
करीना कपूर ने हाल ही में द डर्टी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलकर बात की। करीना ने कहा कि, 'मैं और सैफ एक दूसरे के साथ लिव-इन में रहे। अब लोग शादी इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें बच्चे चाहिए होते हैं ना? वरना आप साथ तो रह ही सकते हैं और हम भी 5 साल साथ रहे। हम दोनों शादी का फैसला इसलिए किया क्योंकि हम बच्चा चाहते थे।'

इसके अलावा करीना ने आगे बातचीत कर ये भी बताया कि वह क्यों बच्चा करना चाहती थीं। बेबो ने कहा, 'मैं अपनी बाकि की जिंदगी अपने बच्चों के साथ जीना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मैं जो भी करूं उनके सामने करूं। मैं उनकी और अपनी मेंटल हेल्थ का पहले ध्यान रखना चाहती हूं। हमें खुश रहना होगा ना, तभी वे फलेंगे-फूलेंगे।'
करीना कपूर से शादी करने से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी रचाई थी। जिससे उनके दो बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान हैं। लेकिन कुछ सालों बाद ही सैफ अली खान का अमृता से तलाक हो गया था। इसके बाद एक्टर की लाइफ में करीना आईं। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2012 में शादी की। बता दें कि, करीना से सैफ के दो बच्चे जेह और तैमूर हैं।
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म जाने जान में नजर आई थीं। जिससे एक्ट्रेस ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। इसके बाद वह हंसल मेहता की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं जिसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications