क्या पैपराजी को पोज देने से करीना कपूर से नाराज हो जाते हैं सैफ अली खान? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में सैफ अली खान ने पैपराजी को गुस्से में बेडरूम तक आने को कहा। जिसकी वजह से वह काफी लाइमलाइट में रहे। अब करीना कपूर ने बताया कि कुछ चीजें उन्हें पैपराजी की पसंद नहीं आती है।

Kareena Kapoor Posing Paparazzi: करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा कपल्स में से एक हैं जिनकी फोटोज क्लिक करने के लिए पैपराजी कोई मौका नहीं छोड़ता। वहीं करीना कपूर भी पैपराजी के सामने खूब पोज देती हैं। हाल ही में सैफ अली खान की बिल्डिंग में जब पैप्स नजर तो एक्टर काफी नाराज नजर आए और उन्होंने गुस्से में उनको बेडरूम तक आने को कहा। हालांकि इस दौरान करीना कपूर मुस्कुराते हुए नजर आईं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि वह जब भी पोज देती हैं तो इस पर सैफ अली खान कैसा रिएक्ट करते हैं।

करीना कपूर ने पैप्स को लेकर कही ये बात

करीना कपूर ने पैप्स को लेकर कही ये बात

हाल ही में सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह करीना कपूर के साथ किसी पार्टी से वापस लौट रहे थे और उन्हें फॉलो करते हुए पैप्स उनकी बिल्डिंग के नीचे पहुंच गए। तभी एक्टर ने गुस्से में कहा कि, बेडरूम तक आ जाओ। इस वीडियो की वजह से सैफ अली खान ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहे। अब एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर से पूछा गया कि, क्या उन्होंने पैप्स के लिए कुछ लिमिट सेट की हुई है? या जब वह पैप्स के सामने पोज देती हैं तो इस पर सैफ अली खान कैसा रिएक्शन देते हैं?

पैपराजी के लिए बोलीं करीना ने ये बात

पैपराजी के लिए बोलीं करीना ने ये बात

जूम को दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि, 'मैं कोई लाइन नहीं खींच रही हूं। बल्कि मैं तो हमेशा से ही ऐसी हूं। अगर वो हमें क्लिक कर रहे हैं तो करने दो। मैं सोचती हूं कि करूं तो करूं क्या? जितनी भी कोशिश करूं। आप जानते हैं कि मैं और सैफ एकदम ईमानदार रहे हैं। जो हैं मुंह पर हैं'।

पैपराजी के इन चीजों से हैं परेशान

पैपराजी के इन चीजों से हैं परेशान

करीना कपूर ने आगे कहा कि, कई बार पैपराजी हमारी बिल्डिंग में आ जाते हैं और फिर वो फोटो क्लिक करने लगते हैं। जब हमारे बच्चे एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज के लिए कहीं जाते हैं तो उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं। लेकिन मैं और सैफ पैपराजी से ये रिक्येस्ट करना चाहते हैं कि वह बस यही चीज ना करें।

पैपराजी के सामने पोज देने पर सैफ देते हैं ऐसा रिएक्शन

पैपराजी के सामने पोज देने पर सैफ देते हैं ऐसा रिएक्शन

इसके आगे करीना कपूर ने बताया कि वह जब भी पैपराजी को पोज देती हैं तो इस पर सैफ अली खान कैसा रिएक्शन देते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'सैफ कहते हैं तुम हमेशा पोज क्यों देती हो और मैं उनसे कहती हूं कि मैं तो ऐसी हूं हमेशा देती हूं तुम भी दो। सैफ हमेशा से एक शांत इंसान रहे हैं जब भी चलते हुए मैं पैप्स को पोज देती हूं तो वो कहते हैं कि तुम पोज क्यों दे रही हो? मैं कहती हैं मैं ऐसी हूं'।

सैफ अली खान के पैप्स पर भड़कने पर करीना ने दी सफाई

करीना कपूर ने आगे पैप्स के प्रति सैफ अली खान के बर्ताव को लेकर कहा कि, सच्चाई यह है कि वे गेट के जरिए सुरक्षा गार्ड के सामने से घर के अंदर घुसे और पूरी तरह से सबकुछ कैप्चर करने लगे। इतना ही नहीं 20 कैमरे लगाकर ऐसा करने लगे जैसे कि यह उनका अधिकार है। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। उनको अपनी हद तक रहने की जरूरत है। और सैफ अली खान ने उनके खिलाफ कोई कानूनी एक्शन नहीं लिया। ये मात्र एक अफवाह है।

Recommended Video

    Bollywood Celebrity की क्यों टूट गई Interfaith Marriage, जानें | वनइंडिया हिंदी *News

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+