शादी के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने क्यों नहीं की साथ में फिल्म, बेबो ने सालों बाद किया खुलासा

Kareena Kapoor Saif Ali Khan: करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया लेकिन शादी होने के बाद कपल की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को नहीं मिली। अब करीना कपूर ने खुद इसका खुलासा किया।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर हाल ही में कपील शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे। वहीं करीना कपूर ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने सैफ अली खान के साथ फिर किसी फिल्म में काम क्यों नहीं किया।

Kareena Kapoor

करीना से शो के दौरान कपिल शर्मा ने पूछा कि, आपने शादी से पहले तो सैफ अली खान के साथ बहुत सी फिल्में कीं, लेकिन शादी के बाद आप लोगों ने साथ में फिल्में क्यों नहीं कीं? इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा, 'जिन फिल्मों में हम दोनों ने साथ काम किया था उनमें से एक भी नहीं चली। फिल्म के न चलने की वजह से दोनों को किसी ने साइन ही नहीं किया। इसके बाद हमने तय किया कि शादी कर लेते हैं क्योंकि पिक्चर तो साथ में नहीं कर रहे हैं।'

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सैफ अली खान फिल्म टशन के दौरान ही वह दिल दे बैठीं थी। दोनों का रिलेशनशिप उसी दौरान शुरू हुआ था। इसके बाद कपल ने ओमकारा, कुर्बान और ऐजेंट विनोद जैसी फिल्में दी। जिसमें दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी।

बता दें कि, सैफ अली खान और करीना कपूर ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली। दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था। करीना से शादी करने से पहले सैफ अली खान का अमृता सिंह से तलाक हो गया था। दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी लेकिन 2004 में दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Book Controversy: कोर्ट के नोटिस से परेशान हैं करीना कपूर, क्या है प्रेग्नेंसी बाइबिल विवाद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+