Kareena Kapoor Book Controversy: कोर्ट के नोटिस से परेशान हैं करीना कपूर, क्या है प्रेग्नेंसी बाइबिल विवाद?
Kareena Kapoor Khan High Court Notice: मशहूर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी एक किताब को लेकर विवादों में घिर में गई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था के अनुभवों पर आधारित एक किताब "प्रेग्नेंसी बाइबिल" प्रकाशित की है। किताब के शीर्षक में "बाइबिल" शब्द के उपयोग पर मध्य प्रदेश के एक वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने आपत्ति खड़ी की है।

उनका आरोप है कि यह शब्द ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने करीना और किताब के विक्रेता अमेज़ॅन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
बता दें कि याचिका में एंथोनी ने पुस्तक की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि "बाइबिल" शब्द ईसाई धर्म में पवित्र ग्रंथ का नाम है। इसका उपयोग किसी अन्य विषय के लिए करना गलत है। हाईकोर्ट ने एंथोनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए करीना और अमेज़ॅन को एक जुलाई तक जवाब तलब करने का समय दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज गुरपाल सिंह अहलूवालिया की सिंगल-जज बैंच ने करीना कपूर खान के साथ-साथ पुस्तक के विक्रेता, अमेज़ॅन के खिलाफ अपराध दर्ज करने के लिए वकील क्रिस्टोफर एंथोनी की याचिका पर नोटिस जारी किया।
हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने किताब की को-ऑथर अदिति शाह भीमजयानी, अमेज़न इंडिया और जगरनाट बुक्स से भी जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।
इस मामले को लेकर वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने जानकारी दी है कि एक्ट्र्रेस करीना कपूर खान ने एक बुक प्रकाशित की है।जिसका नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' है। बाइबिल शब्द ईसाई धर्म में पवित्र पुस्तक का नाम है। इसे लेकर समाज में काफी नाराजगी है। हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है और करीना कपूर खान, अमेज़ॅन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, उन्हें एक जुलाई तक का समय दिया गया है।
बता दें कि एंथोनी ने पहले भी करीना के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने और निचली अदालत में याचिका दायर करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें दोनों ही जगहों से निराशा मिली थी। जिसके बाद वो हाईकोर्ट पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications