'मैं मशीन हूं क्या...?', तैमूर और जहांगीर के बाद तीसरे बच्चे की खबरों पर करीना ने तोड़ी चुप्पी

करीना कपूर की हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि वह जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। अब इस एक्ट्रेस ने खुलकर अपना रिएक्शन दिया है।

मुंबई, 30 जुलाई: जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस का वजन बढ़ता है तो उनकी तस्वीर देख फैंस ये अंदाजा लगाने लगते हैं कि वह एक्ट्रेस प्रेगनेंट है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान के साथ भी हुआ। हाल ही में करीना कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद से उनकी तीसरी बार मां बनने की चर्चा होने लगी। अब इसी बार करीना कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

क्या प्रेगनेंट हैं करीना कपूर?

क्या प्रेगनेंट हैं करीना कपूर?

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ये चर्चा तब से शुरू हुई जब से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उस तस्वीर में करीना कपूर पति सैफ अली खान और अपने एक दोस्त के साथ पोज देती हुई नजर आई। लेकिन तस्वीर में उनका बेबी बंप ने सभी फैंस का ध्यान खींच लिया। फोटो देख फैंस अंदाजा लगाने लगे थे कि, करीना कपूर और सैफ अली खान तीसरी बार गुड न्यूज देने वाले हैं। लेकिन, अब खुद करीना कपूर ने इस पर खुलकर बातचीत की।

करीना ने किया खुलासा

करीना ने किया खुलासा

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी इस तस्वीर को देखा तो उन्होंने कैसा रिएक्ट किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि कुछ इस तरह का हाल हो जाएगा। इसके अलावा ट्रोलर्स का भी मुहतोड़ जवाब दिया।

ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

करीना कपूर ने वायरल हुई इस तस्वीर के बाद इंस्टा पोस्ट कर मजाकिया अंदाज में अपनी प्रेगनेंसी की खबर को खारिज किया था। अब उन्होंने इन अफवाहों को लेकर कहा कि, 'वो फोटो एडिट की गई थी. मेरा पेट वैसा दिख रहा था और मैंने सोचा हे भगवान ये क्या है? शायद यह वाइन और पास्ता की वजह से हुआ है, मुझे क्या पता? मैं 40 दिन के वेकेशन पर गई थी। मुझे कोई आईडिया नहीं है मैं भूल चुकी थी कि मैंने कितने पिज्जा खा लिए हैं। मुझे बस शांत होने की जरूरत थी. मैं कहा चिल करो, तुम इंसान हो यह ठीक है'।

'मैं कोई मशीन हूं क्या?'

'मैं कोई मशीन हूं क्या?'

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने बढ़ते वजन पर सफाई देते हुए कहा कि, माना कि ये परेशान करने वाली बात है कि जब भी एक औरत का वजन बढ़ता है तो पहली चीज लोगों के मन में यही आती है कि कहीं ये प्रेग्नेंट तो नहीं है? एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि 'क्या मतलब है क्या वो प्रेग्नेंट है? क्या वो एक और बच्चा कर रही है? मैं कोई मशीन हूं क्या? यह मेरी चॉइस पर छोड़ दो ना'।

'किसी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने की आजादी है'

'किसी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने की आजादी है'

इसके अलावा एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी की अफवाहों पर पोस्ट करने की वजह बताते हुए कहा, 'इसीलिए मैंने वह नोट लिखा था। सुनो यार, हम सब भी आपकी तरह इंसान हैं चीजों को असली रखो। आज के समय में मैं वो एक्टर हूं जिसने चीजों को ईमानदारी से बताया है। मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट थी तब भी मैंने काम किया था और तब मैं सबसे ज्यादा मोटी थी। मैं उन लोगों में से हूं जो कुछ नहीं छुपाते या यह कहते हैं कि मैं परफेक्ट हूं। लेकिन हर किसी को अपने हिसाब से जिंदगी जीने की आजादी है'।

करीना ने मजाकिया अंदाज में किया था खुलासा

करीना ने मजाकिया अंदाज में किया था खुलासा

इसस पहले करीना कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी पर खुलासा मजाकिया अंदाज में किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, ये पास्ता और वाइन का कमाल है। आप रिलैक्स कीजिए..मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। करीना ने आगे लिखा-सैफ कह रहे हैं कि वो पहले ही देश की जनसंख्या में काफी योगदान कर चुके हैं'।

करीना-सैफ के हैं 2 बच्चे

करीना-सैफ के हैं 2 बच्चे

आपको बता दें कि, सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने अमृता सिंह से शादी की थी। करीना कपूर से सैफ अली खान के दो बच्चे हैं। जिनका नाम तैमूर और जेह है। जिसमें से तैमूर उनका बड़ा बेटा है और जेह उनका छोटा बेटा। दोनों की तस्वीरें अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म

वहीं करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्ट्रेस आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर करीना और आमिर खान स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 3 इडियट्स में नजर आए थे। फिलहाल फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+