'करीना कपूर लव मेकिंग सीन अच्छा करती हैं', अर्जुन रामपाल का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कहेंगे सैफ अली खान?
Kareena Kapoor and Arjun Rampal: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों एक पुराने इंटरव्यू के चलते फिर से चर्चा में आ गए हैं। ये बयान उन्होंने करीना कपूर के साथ अपनी फिल्म के इंटीमेट सीन को लेकर दिया था, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
करीना कपूर को लेकर अर्जुन रामपाल का बड़ा बयान
अर्जुन रामपाल की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि ज्यादातर यूजर्स इसे अनप्रोफेशनल और अनकंफर्टेबल बता रहे हैं। ये मामला साल 2012 का है, जब अर्जुन रामपाल ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक खास इंटरव्यू दिया था।

अर्जुन रामपाल-करीना कपूर के इंटीमेट सीन्स
उस समय अर्जुन रामपाल और करीना कपूर की फिल्म 'हीरोइन' रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर मधुर भंडारकर थे। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और करीना कपूर के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स भी फिल्माए गए थे।
'करीना के साथ लव मेकिंग सीन्स को इन्जॉय किया'
इन्हीं सीन्स पर बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने कहा था- मैंने करीना कपूर के साथ किए गए लव मेकिंग सीन्स को इन्जॉय किया था और आज भी उन्हें संजो कर रखा है। अब अर्जुन रामपाल का ये बयान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
अर्जुन रामपाल के बयान की हो रही आलोचना
-रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इसे अजीब, असंवेदनशील और अप्रोफेशनल करार दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अर्जुन रामपाल के इस बयान पर नाराजगी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसे कहते हैं गैर-पेशेवर रवैया। पब्लिक में ऐसे कमेंट करना शोभा नहीं देता।
-वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- करीना कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उनके को-एक्टर को थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए था। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर का ये पुराना बयान आज के समय में लोगों को काफी ज्यादा खटक रहा है।
क्या थी फिल्म 'हीरोइन' की कहानी?
-फिल्म 'हीरोइन' साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में करीना कपूर नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक फेमस एक्ट्रेस 'माही अरोड़ा' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची रहती है।
-अर्जुन रामपाल ने फिल्म में माही के प्रेमी का किरदार निभाया था, जो शादीशुदा होता है और माही से कमिटमेंट करने से इनकार कर देता है। इस असफल रिश्ते का असर माही के करियर और मानसिक स्थिति पर पड़ता है, जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो जाती है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, मुग्धा गोडसे और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
सेलेब्रिटीज को सोच-समझकर बोलना चाहिए
बॉलीवुड में आजकल पेशेवर व्यवहार और संवेदनशीलता को लेकर काफी जागरूकता है। ऐसे में अर्जुन रामपाल का पुराना बयान फिर से चर्चा में आना ये दिखाता है कि पुराने इंटरव्यू भी आज के संदर्भ में परखे जाते हैं। जहां एक ओर ये सिर्फ एक पुराने अनुभव को शेयर करने की कोशिश लग सकता है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया ये दिखाती है कि सेलेब्रिटीज को अब सोच-समझकर बोलने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications