करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह ने मां के सामने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस को आया गुस्सा और फिर जो हुआ
Kareena Kapoor Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ साथ उनके दोनों बेटे, तैमूर अली खान और जेह भी पैपराजी के बीच काफी पॉपुलर हैं। तैमूर और जेह की वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान और उनके छोटे बेटे जेह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेह काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
जेह अली खान का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह वैसे तो बेहद शांत हैं और लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने भी हैं। लेकिन हाल ही में लोगों को जेह का गुस्सा देखने को मिला है। गुस्से में जेह ने कुछ ऐसा किया कि उनकी मां करीना कपूर भी देखती रह गईं। ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।

जेह की हरकत देखती रह गईं करीना
करीना कपूर खान हाल ही अपने पापा रणधीर कपूर से मिलने पहुंची थीं। उनके साथ दोनों बेटे तैमूर और जेह भी नजर आ रहे थे। साथ में बच्चों की नैनी भी थीं। इन सभी लोगों का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
जेह ने गुस्से में फेंका नैपकिन
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर के छोटे बेटे जेह जैसे ही गाड़ी से उतरते हैं तो वह गुस्से में नैपकिन नीचे फेंक देते हैं। अपने बेटे को ऐसा करते देख करीना काफी गुस्सा हो जाती हैं। वह जेह को देखती रह जाती हैं। हालांकि नैनी आगे बढ़कर वह नैपकिन उठा लेती हैं। बाद में सभी लोग अंदर चले जाते हैं।
वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद सो लोग करीना कपूर और उनके बेटे को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि करीना को अपने बच्चों को मैनर्स सिखाने की जरूरत है। हालांकि करीना के फैंस ने जेह का बचाव किया और कहा कि वह एक छोटा बच्चा है, उसे जज नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications