करीना कपूर ने केट मिडलटन और प्रिंस लुइस का वीडियो किया शेयर, कैप्शन में लिख दी ये बात
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के सबसे छोटे बेटे प्रिंस लुइस नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 7 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ब्रिटिश रॉयल प्रिंस लुइस पर मोहित हो गई हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ भारत में शाही परिवार के बच्चों की तरह ही व्यवहार किया जाता है। ऐसे में हाल ही में करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के सबसे छोटे बेटे प्रिंस लुइस नजर आ रहे हैं। प्रिंस लुइस इन तस्वीरों और वीडियो में अपनी मां को परेशान करते दिख रहे हैं। साथ ही फोटोज में प्रिंस लुइस के तरह तरह के मूड भी नजर आ रहे हैं। करीना कपूर द्वारा शेयर की गई ये स्टोरी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि हाल ही में महारानी एलिजाबेथ के प्लेटिनम जुबली समारोह में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन अपने छोटे बेटे प्रिंस लुइस के साथ मौजूद थे।

शेयर की प्रिंस लुइस की फोटो
प्रिंस लुइस के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज की मदद ली। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिसमें बकिंघम पैलेस की बालकनी से ट्रूपिंग द कलर फ्लाईपास्ट को देखते हुए लुइस के कई अलग अलग मूड का कोलाज बना हुआ था। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन में लिखा- मूड। इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर पर आंखों में दिल बनने वाले इमोजी की एक श्रृंखला भी शेयर की है।

करीना ने पोस्ट की स्टोरीज
करीना कपूर खान ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासनकाल के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए रविवार को आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह के दैरान वहां पहुंचे प्रिंस लुइस और उनकी मां केट मिडलटन का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिंस लुईस चहरे पर तरह तरह के एक्सप्रेशन्स दर्शाते हुए अपनी मां को परेशान कर रहे हैं और उनकी एक बात नहीं सुन रहे हैं। वीडियो में एक जगह पर प्रिंस लुईस लुई ने अपनी मां को चुप कराने के लिए उनके मुंह पर अपना हाथ रख और उनसे बात करते हुए इसे फिर से करने की कोशिश की। करीना ने कहा कि वह इस स्थिति में केट से रिलेट कर सकती हैं। हंसते हुए इमोजी जोड़ते हुए उन्होंन इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- मैं इस एहसास को जानती हूं।

प्रिंस लुइस के मूड
प्रिंस लुईस और केट मिडलटन की तस्वीर और वीडियो के अलावा करीना कपूर ने अपने 5 साल के बेटे तैमूर, एक साल के बेटे जेह और उनक पिता सैफ अली खान के साथ भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। वहीं केट मिडलटन ने छोटे बेटे प्रिंस लुईस अलावा, प्रिंस जॉर्ज (आठ), प्रिंसेस चार्लोट (सात) और प्रिंस विलियम के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं। आपक बता दें कि जॉर्ज ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकार की पंक्ति में तीसरे स्थान पर हैं।
जेह के साथ करीना
करीना कपूर खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों बेटों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले महीने, उन्होंने जेह को अपनी कंपनी देते हुए एक फोटो शेयर की थी। वह अपने बेटे जेह को साथ लेकर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में अपनी आने वाली फिल्म डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स के लिए शूटिंग करने पहुंची थीं। जल्द ही उनकी ये सस्पेंस थ्रीलर फिल्म नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications