कोरोना की चपेट में आईं करीना कपूर खान की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आई नेगेटिव
करीना कपूर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आईं करीना कपूर खान की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
मुंबई, 24 दिसंबर। करीना कपूर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आईं करीना कपूर खान की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

12 दिसंबर को कोरोना से संक्रमित हुई थीं करीना
बता दें कि करीना कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गई थी, हालांकि उसके बाद से वह आइसोलेशन में हैं। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच उनका कोविड सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। करीना के अलावा अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर जैसे सेलेब्स के भी सैंपल लिए गए हैं। बता दें कि ये सभी सेलेब्ट करण जौहर की इंटिमेट पार्टी में शामिल हुए थे, जिसके बाद इनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया।

करीना ने खुद दी थी कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी
इससे पहले करीना ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर देते हुए कहा था कि- वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं और फिलहाल आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि वह कोरोना को लेकर सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। करीना ने लिखा कि जो लोग मेरे संपर्क में आए में उन सभी से अपना कोविड टेस्ट कराने का आग्रह करती हूं। मेरे परिवार और स्टाफ को कोरोना के दोनों टीके लग चुके है, अत: उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सौभाग्य से मैं अब अच्चा महसूस कर रही हूं और उम्मीद है जल्दी ठीक हो जाऊंगी।

करण जौहर ने दी थी पार्टी को लेकर सफाई
बता दें कि ये सभी सेलेब्स करण जौहर की पार्टी में कोरोना की चपेट में आए थे। इस पार्टी को लेकर करण जौहर की खूब किरकिरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह पार्टी नहीं एक इंटिमेट डिनर था। करण जौहर ने एक सोशल पोस्ट के जरिए कहा कि मेरे परिवार ने और मैंने आरटीपीसीआर टेस्ट करा लिया है और हम सब का टेस्ट नेगेटिव आया है। यहां तक की मेने दो बार टेस्ट कराया है। लोगों की सुरक्षा के लिए में बीएमसी के प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि आठ लोगों की गैदरिंग कोई पार्टी नहीं होती और मेरे घर में कोरोना को लेकर कड़े प्रोटोकॉल फॉलो किए जाते हैं। हम सभी जिम्मेदार हैं और हर समय मास्क का प्रयोग करते हैं और हम इस महामारी को हल्के में नहीं ले रहे हैं। मैं अपने सभी मीडिया सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि कृपया तथ्यों के आकलन के बिना कुछ भी प्रकाशित करने में संयम बरतें। धन्यवाद। आप सभी को प्यार।












Click it and Unblock the Notifications