करीना कपूर खान ने बेटे जेह को गिफ्ट की 2 करोड़ की नई कार, लोगों ने कहा- भाड़े पर ली है...
सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना अपने छोटे बेटे जेह को गोद में उठाए नई कार पर से पर्दा हटाती नजर आ रही हैं।
मुंबई, 3 अक्टूबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह अपने हर शौक को पूरा करने की पुरजोर कोशिश करती हैं। इसके अलावा करीना कपूर अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान और छोटे बेटे जेह को भी पूरा लग्जरी कम्फर्ट देती हैं। करीना कपूर की लग्जरी लाइफस्टाइल को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी उनका पीछा करे रहते हैं। पैपराजी तैमूर और जेह को भी फॉलो करते रहते हैं। इसी बीच खबर है कि करीन कपूर खान ने नई कार खरीदी है। इससे पहले उन्होंने एक जीप खरीदी थी और अब एक मर्सिडीज खरीदी है।

करीना ने जेह को गोद में लेकर दिखाई नई गाड़ी
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना अपने छोटे बेटे जेह को गोद में उठाए नई कार पर से पर्दा हटाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रही सफेद चमचमाती मर्सिडीज शोरूम में नहीं बल्कि उनरे घर के बाहर ही खड़ी थी। करीना ने पैपराजी को इस मर्सिडीज का जमकर दीदार करवाया।
जेह के लिए करीना ने खरीदी लग्जरी कार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस लग्जरी गाड़ी में सबसे पहली राइड करीना कपूर के छोटे बेटे जेह ने ही की। ऐसे में लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये महंगी कार जेह के नाम पर ही है। आपको बता दें कि इस नई मर्सिडीज की कमीत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
कुछ दिनों पहली ही खरीदी थी नई जीप
वहीं इसके ठीक एक दिन पहले करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर भी अपनी नई जीप रैंग्लर में सफर करते देखे गए थे। इस जीप की टेस्ट ड्राइव कुछ दिनों पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने साथ में की थी। फिर अचानक इस जीव की बुकिंग करवा ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस जीप की कीमत 70 लाख रुपए के आसपास है।

करीना की गाड़ी पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
करीना कपूर खान के नए मर्सिडीज कार वाले वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- आप कितनी कार खरीदोगे। अप्पू सर से सीखो और गरीबों को खाना खिलाओ। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ये नई गाड़ी करीना ने लोगों को दिखाने के लिए भाड़े पर ली है।

सैफ ने कहा- बेटे का नाम राम नहीं रख सकता
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सैफ अली खान और करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान मीडिया से बात करते हुए कह रहे हैं कि वो अपने बेटे का नाम राम नहीं रख सकते। वहीं, करीना कपूर अपने बेटे तैमूर का नाम लेते हुए मुगल शासकों की तारीफ करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications