एयरपोर्ट पर फैन के साथ करीना कपूर खान ने की ऐसी हरकत, भड़के लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर लगा दी क्लास
Kareena Kapoor Khan: मुंबई एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान ने एक महिला फीमेल फैन के साथ ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद से लोग उन पर गुस्सा हो गए हैं। लोग उन्हें एटिट्यूड से भरी हीरोइन कह रहे हैं।

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। करीना कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने मुंबई एरपोर्ट पर एक फैन के साथ कुछ ऐसी हरकत की है कि लोग उन पर भड़क गए हैं। करीना कपूर अपने एक फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने से इनकार करती हैं और उन्हें इग्नोर करके निकल जाती हैं। ऐसे में लोगों ने करीना कपूर की क्लास लगा दी है।
करीना ने एयरपोर्ट परफैन को किया इग्नोर
आपको बता दें कि करीना कपूर खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो एक फैन उनसे सेल्फी की मांग की। करीना कपूर उस फैन की बातों को अनसुना कर आगे-आगे चलती जा रही थीं और वह महिला फैन सेल्फी के लिए 'प्लीज प्लीज' करते हुए उनके पीछे चल रही थी। लेकिन करीना न तो एक बार भी रुकीं और न ही पीछे मुड़कर उस फैन को रोका या कुछ कहा।
लोगों को नहीं पसंद आ रहा है करीना का अंदाज
इसके बाद करीना कपूर के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उस फैन को रोक दिया। वहीं, करीना कपूर खान एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ गईं। करीना कपूर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को करीना कपूर का ये एटिट्यूड वाला अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में लोगों ने करीना कपूर की जमकर क्लास लगा दी है। लोग करीना कपूर के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने करीना को सुनाई खरी-खोटी
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये सबसे बेकार सेलेब्रिटी है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही खराब है। वो फैन सिर्फ एक सेल्फी लेना चाहती थी। लेकिन पता नहीं क्यों बॉलीवुड स्टार्स में इतना एटिट्यूड भर गया है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- फैंस के बिना तुम कुछ नहीं हो करीना कपूर...इसलिए फैंस का सम्मान करो। लोग करीना कपूर खान को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना
आपको बता दें कि करीना कपूर खान आखिरी बार साल 2022 में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिलाहल करीना कपूर के पास तीन फिल्में हैं। करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट' और 'द बकिंगहम मर्डर्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications