क्यों करीना कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड शाहीद कपूर को सरेआम किया इग्नोर? करीबी ने किया बड़ा खुलासा

Kareena Kapoor Shahid Kapoor: मंगलवार की शाम मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। जिसमें तमाम बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच शाहिद कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर का एक वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें भरी महफिल में बेबो ने उन्हें इग्नोर किया। जिसकी असल वजह अब सामने आई है।

फिल्म फेस्टिवल में कई बड़े सितारे शामिल हुए। जिसमें शाहरुख खान, बॉबी देओल, काजोल और नयनतारा जैसे कई सितारे थे। इस दौरान सभी सेलिब्रिटीज ने पैपराजी को खूब सारे पोज दिए और फोटो क्लिक कराई। वहीं इवेंट में शाहिद कपूर भी पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर रेड कार्पेट पर फिल्म मेकर राज और डीके के साथ पोज दे रहे थे।

Kareena Kapoor

इसके बाद जैसे ही अपने हाथ में ट्रॉफी लेकर करीना कपूर ने रेड कार्पेट पर एंट्री मारी तो शाहिद ने उन्हें क्यूट सी स्माइल पास की। लेकिन बेबो ने उन्हें देखकर भी अनदेखा कर दिया और वह फोटो क्लिक कराने के लिए आगे बढ़ गई। बस ये मोमेंट एक्ट्रेस का कैमरे में कैद हो गया औऱ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू किया।

वहीं अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इवेंट में मौजूद एक चश्मदीद ने खुलासा किया कि ये तब की घटना है जब शाहरुख खान और नयनतारा समेत कई सितारे रेड कार्पेट से जा चुके थे। सूत्र ने कहा, 'करीना ने वास्तव में शाहिद को नजरअंदाज नहीं किया। देर होने के कारण वह रेड कार्पेट पर चलने की जल्दी में थी। वह शाहिद और राज, डीके के पास से गुजरी और बाद में एक पल में उन्हें देखकर मुस्कुराई भी, जिसे लोगों ने कैमरे में कैद नहीं किया।'

बता दें कि, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ने लगभग 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि कपल ने कभी खुलकर अपने ब्रेकअप की वजह पर बात नहीं की। दोनों ने 'जब वी मेट' और 'उड़ता पंजाब' जैसी सुपरहिट फिल्मों में एकसाथ काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+