‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट पर भड़कीं करीना कपूर, बोलीं- ‘इस वजह से ट्विटर पर नहीं हूं’

करीना कपूर ने हाल ही में एक बयान दिया है जिससे वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। उन्होंने बताया कि, आखिर वह ट्विटर पर क्यों नहीं हैं।

मुंबई, 10 अगस्त: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। करीना कपूर से नाराज फैंस ने उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कही है। इसके अलावा आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें किसी ना किसी वजह से ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर वह क्यों ट्विटर पर नहीं हैं।

ट्विटर से क्यों दूर हैं करीना?

ट्विटर से क्यों दूर हैं करीना?

करीना कपूर को आए दिन सोशल मीडिया पर कभी अपने बयान की वजह से तो कभी अपने लुक्स की वजह से नेटिजेन्स के निशाने पर आ जाती हैं। इन दिनों उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया जिसके कारण नेटिजेन्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे। अब इसी पर करीना कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को करारा जवाब दिया और बताया कि वह ट्विटर से क्यों दूर हैं।

करीना कपूर ने बताई ये वजह

करीना कपूर ने बताई ये वजह

NEWS 18 को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि, 'हर दिन, कुछ ना कुछ ऐसी चीज होती हैं, जिसकी वजह से हम ट्रोल होते हैं। इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकलना चाहते हैं और मेरे पास इसके लिए समय नहीं हैं. मैं अपने बच्चों, परिवार और काम में बहुत बिजी हूं'।

लाल सिंह चड्ढा पर बोलीं करीना

लाल सिंह चड्ढा पर बोलीं करीना

फिल्म फॉरेस्ट गंप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा- 'कोई शख्स जो शायद अंग्रेजी नहीं बोल सकता है, वो फिल्म देखने जाएगा। ये स्टोरी के लिए उनका प्यार , जो उन्हें ट्रेलर से पता चला है, न कि इसलिए कि यह एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है। इसे तमिल और तेलुगु में भी डब किया जा रहा है'।

शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज होने में बस एक दिन रह गया है। यानी कि, सिनेमाघरों में 11 अगस्त को ये रिलीज होने वाली है। जहां सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बॉयकॉट लगातार ट्रेंड कर रहा है तो वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक फिल्म ने 8 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। यानी की आमिर खान की मेहनत रंग लाती हुई दिखाई दे रही है।

रक्षाबंधन औक लाल सिंह चड्ढा का टकराव

रक्षाबंधन औक लाल सिंह चड्ढा का टकराव

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म को टक्कर देने के लिए इस दिन अक्षय़ कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते के इर्द गिर्द घुमती है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी फिल्म किस पर भारी पड़ने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+