करीना कपूर ने पति सैफ और पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट की ईद, सारा और इब्राहिम ने बनाई दूरी, नहीं दिखे साथ

Kareena Kapoor Eid Photos: 11 अप्रैल को देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ ईद सेलिब्रेट की गई। यहां तक बॉलीवुड जगत में सेलेब्स ने ईद का जश्न मनाया। वहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और अपने पूरे परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ईद के मौके पर पूरा पटौदी परिवार इकट्ठा ने मिलकर सेलिब्रेट किया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी एकसाथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सभी ने एथनिक लुक कैरी किया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि करीना कपूर सोहा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं सैफ अली खान बेटे तैमूर और बहन सबा के साथ दिखे।

Kareena Kapoor

सबा पटौदी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'ईद मुबारक। परिवार हमेशा मायने रखता है। बेहद प्यारे पल थे। परिवार के साथ ईद हमेशा खास होती है।' अब ईद पर करीना कपूर और उनके पूरे परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। फैंस पूरे परिवार को यूं एकसाथ देखकर खुश हो गए। हालांकि इस सेलिब्रेशन से सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और पल का छोटा बेटा जेह गायब रहे।

ईद के मौके पर सारा और इब्राहिम के गायब होने पर फैंस सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है परिवार में कुछ तो गड़बड़ है। एक ने लिखा, 'ये दोनों कभी परिवार के साथ नजर नहीं आते हैं।' वहीं कुछ फैंस ने करीना कपूर को उनके आउटफिट के लिए ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'करीना कपूर ने ये क्या पहन लिय़ा।' अन्य यूजर ने लिखा, 'करीना ने अपनी पैंट जानकर क्रॉप कर रखी है।'

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म द क्रू रिलीज हुई थी। जिसमें उनके अलावा कृति सेनन और तब्बू लीड रोल में नजर आईं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं सैफ अली खान तेलुगू फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+