करीना कपूर ने किया 108 बार सूर्य नमस्कार, वीडियो देख लोग बोले मत करो वरना....
नई दिल्ली, 25 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अपनी फिटनेस के लिए जमकर वर्कआउट कर रही हैं। वजन घटाने और फिट रहने के लिए करीना ने 108 बार सूर्य नमस्कार कर रही हैं। करीना ने सूर्य नमस्कार करते हुए अपना वीडियो शेयर किया। उनके फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ यूसर्ज उनको ट्रोल करते हुए सूर्य नमस्कार ना करने की सलाह देते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

सूर्य नमस्कार का वीडियो किया शेयर
करीना कपूर ने सूर्य नमस्कार करते हुए अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर यिका है। जिसमें अपने घर के खुले एरिया में करीना मैट पर योगा ड्रेस में सूर्य नमस्कार करती नजर आ रही हैं। करीना ने बताया कि मैंने 108 बार सूर्य नमस्कार किया और अब पंपकिन पाई खाने के तैयार हैं।

करीना को लोग कर रहे ट्रोल
करीना के इस इंस्टाग्राम वीडियो को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं और कुछ उनके घर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई यूजर करीना की टांग खिंचाई करते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

इसके खुले में मत करो वरना कोई...
करीना ने सैफ अली खान से शादी की है और अब करीना कपूर खान सरनेम लिखती हैं, तो लोग उन्हें मजहब के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा मुस्लिम को योग करना गुनाह है। इसके खुले में मत करो वरना कोई मौलवी फतवा निकाल देगा। वहीं एक ने कहा पता नही आपने सच में किए या नहीं। वहीं कुछ फैंस करीना के आलीशान घर की तारीफ कर रहे हैं।
करीना बेटो के नाक को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल
ये पहली बार नहीं है जब करीना कपूर ट्रोल हुई हैं इससे पहले दोनेां बेटों के नाम को लेकर जमकर ट्रोल हो चुकी हैं। बड़े बेटे का जब सैफ और करीना ने तैमूर नाम रखा तो लोगों ने जमकर नाराजगी जताई थी। दूसरे बेटे का नाम करीना ने जहांगीर रखा है जिस पर भी ट्रोल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications