Singham Again: क्या रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगी करीना कपूर? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने अपने जन्मदिन पर फिल्म जाने जान से ओटीटी पर डेब्यू किया। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया।

Kareena Kapoor Singham Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज यानी 21 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस की फिल्म जाने जान ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर बड़ा हिंट दिया।

हाल ही में फिल्म जाने जान के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की। इस दौरान बेबो ने फिल्म सिंघम अगेन को लेकर हिंट दिया कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने बयान में कुछ साफ नहीं कहा है लेकिन उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि वह रोहित शेट्टी की फिल्म का हिस्सा होंगी। आइए जानते हैं कि करीना कपूर ने आखिर क्या कहा।

 Kareena Kapoor

करीना कपूर ने फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं अब हर कैरेक्टर एक्सप्लोर करना चाहती हूं। मुझे सफलता या असफलता और फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबरों से मतलब नहीं है। द क्रू और सिंघम 3 जैसी फिल्में होंगी जहां वो सब एक्ट्रेसेस और बेबो होगी। लेकिन अभी मैं खुद को एक्सप्लोर कर रही हूं।'

करीना कपूर ने आगे कहा कि, 'हां मेरे पू और गीत जैसे किरदार ब्लॉकबस्टर रहे हैं। लेकिन अब वैसे किरदार नहीं हो सकते। मैं अब स्टारडम नहीं चाहती बल्कि कैरेक्टर प्ले करना चाहती हूं जिससे मैं हमेशा एक एक्टर के तौर पर जानी जाऊं। फिलहाल मैं अपने करियर का सबसे अच्छा समय देख रही हूं, फिर चाहे वह 'जाने जान' हो या फिर 'द बकिंघम मर्डर्स'।'

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की बात करें तो, इसमें अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करेंगी। इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और श्वेता तिवारी भी होंगी। यह फिल्म अगले साल दीवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखना होगा कि क्या करीना कपूर भी इस फिल्म मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+