प्रभास के साथ करीना कपूर करेंगी स्क्रीन शेयर, फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने वसूली मोटी रकम
साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि मेकर्स ने करीना कपूर का नाम फाइनल किया है।
मुंबई, 7 जुलाई: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की गिनती अब बड़े अभिनेताओं में होती है। उनकी साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती है। एक्टर के पास इन दिनों कईं सारे प्रोजेक्ट हैं। जिनमें से एक फिल्म 'स्पिरिट' है जिसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

मेकर्स ने किया करीना कपूर का नाम फाइनल
अब फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर खबर ये है कि, फिल्म निर्माताओं ने प्रभास के साथ बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर का नाम फाइनल किया है। इससे पहले और भी कईं एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए थे। खबरें ये थी कि फिल्म कबीर सिंह में निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर चुकी कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं। लेकिन वह चाहते थे कि, फैंस को फ्रेश जोड़ी देखने को मिले। जिसके कारण अब उन्होंने करीना कपूर का नाम चुना है।
एक्ट्रेस ने मांगी इतनी मोटी रकम
बता दें कि, करीना कपूर ने इस फिल्म में काम करने के लिए मोटी रकम की डिमांड की है। खबरों के मुताबिक, करीना कपूर ने 17 करोड़ रूपये की मांग की है। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो ये 300 करोड़ के आस-पास होने वाला है। फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास और करीना कपूर की अब कैमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक तौर पर स्टेटमेंट नहीं दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications