सालों बाद अभिषेक बच्चन और करीना कपूर दिखे साथ, एक दूसरे को किया हग, कभी करिश्मा कपूर से टूटी थी सगाई
Kareena Kapoor Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन को सालों बाद करीना कपूर के साथ देखा गया। लगभग 24 साल बाद दोनों को साथ देख फैंस खश हो गए।
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने अपने हाथों से करीना को अवॉर्ड दिया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म जाने जान के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। करीना कपूर इस खास मौके पर साड़ी पहनकर पहुंची। वीडियो में अभिषेक और करीना स्टेज पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए, इसके बाद अभिषेक ने उन्हें अवार्ड सौंपा।

स्टेज पर इस तरह करीना कपूर और अभिषेक बच्चन को साथ देखकर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसके बाद विजय वर्मा ने भी जाने जान की सफलता को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें करीना, जयदीप अहलावत और वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जाने जान की फ़िल्मफ़ेयर जीत पर बेबो पाउट के साथ सेलिब्रेट करते हुए, बधाई हो।"
आपको बता दें कि अभिषेक और करीना ने रिफ्यूजी के अलावा मैं प्रेम की दीवानी हूं, युवा और LOC: कारगिल जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म 'रिफ्यूजी' ने दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि फिल्म को बुरी तरह फ्लॉप हुई लेकिन अपने डेब्यू की वजह से दोनों सितारों को कई फिल्मों के ऑफर मिले।
याद दिला दें कि, साल 2002 में करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर से अभिषेक बच्चन की सगाई हुई थी। दोनों के रिश्ते से परिवार वाले भी काफी खुश थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था। बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली तो वहीं करिश्मा ने संजय कपूर से कर ली थी। हालांकि एक्ट्रेस की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। अभिषेक और करिश्मा की जब सगाई टूटी तो करीना ने एक्टर के साथ कभी नहीं काम करने का फैसला किया था।
ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Book Controversy: कोर्ट के नोटिस से परेशान हैं करीना कपूर, क्या है प्रेग्नेंसी बाइबिल विवाद?












Click it and Unblock the Notifications