Karan Singh Grover के क्यों हुए थे दो बार तलाक? एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी लाइफ में...'
Karan Singh Grover: करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड में आने से पहले टीवी इंडस्ट्री में नाम कमा चुके थे। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने पहली बार अपने दोनों तलाक पर बात की।
बता दें कि, साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। लेकिन ये उनकी तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी लेकिन उनका तलाक हो गया था। साल 2012 में टीवी एक्ट्रेस निफर से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

करण सिंह ग्रोवर को अक्सर उनकी दोनों शादी टूटने पर ट्रोल किया जाता है। बावजूद इसके एक्टर ने चुप्पी साधी हुई थी। हालांकि अब एक इंटरव्यू के दौरान करण ने इस पर पहली खुलकर बात की। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत कर एक्टर ने कहा कि, 'मैं उस समय प्रोफेशनल एक्टर नहीं था इसलिए सबको इस बारे में जस्टिफाई नहीं करना चाहता था। मुझे नहीं फर्क पड़ता कि लोग मेरे बारे में अच्छा सोच रहे हैं या बुरा। यह उनकी मर्जी है।'
करण सिंह ग्रोवर ने आगे कहा कि, 'ब्रेकअप या तलाक हमेशा बुरा नहीं होता। मुझे लगता है कि अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो अच्छे के लिए ही हुआ होगा। हाँ, बाद में जब लोग आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि यह अच्छे के लिए हुआ। यह तो अच्छी बात है। लेकिन मुझे कभी भी अपने जीवन के बारे में किसी से बात करने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। यह मेरा मुख्य उद्देश्य नहीं है, मैं कुछ प्यार और खुशी फैलाना चाहूंगा। हर किसी को अपनी खुद की परेशानी से निपटना होता है और मुझे लगता है कि हर कोई अपनी लाइफ प्राइवेट रखने का हकदार है।"
बता दें कि, करण सिंह ग्रोवर अब बिपाशा बसु के साथ अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। साल 2022 में कपल की बेटी हुई थी जिसका नाम देवी है। बिपाशा अक्सर अपनी लाडली के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications