सेट पर नशे में धुत्त होकर पहुंचते थे करण पटेल, बयां किया दर्द, कहा- इस बुरे दौर मैं मैंने जो देखा वो....
Karan Patel: टीवी एक्टर करण पटेल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर भारतीय घरों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर इतनी पॉपुलैरिटी हासिल की है। टीवी का फेमस सीरियल 'कहानी घर घर की' से लेकर 'ये है मोहब्बतें' तक करण पटेल ने एक लंबा सफर तय किया है। हालांकि बेहतरीन एक्टिंग करियर के अलावा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई परेशानियों का सामना किया है और इन समस्याओं के चलते ही उन्हें टीवी इंडस्ट्री से दूर होना पड़ा है।
करण पटेल ने किए कई बड़े खुलासे
टीवी एक्टर करण पटेल जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'डैरन छू' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आशुतोष राणा भी दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज से पहले, करण पटेल ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बुरे दौर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। करण पटेल का मानना है कि एक स्टार बनने के लिए आपको बहुत कुछ खोना पड़ता है। ऐसे में आपको पहले से ही तैयार रहने की जरूरत होती है।

करण ने कहा- मैंने गलत किया और सबक सीखा
करण पटेल ने इंटरव्यू में कहा- ईमानदारी से कहूं तो, स्टार बनने की चाहत में मैंने कुछ भी नहीं खोया है। अगर आप स्टार बनना चाहते हैं, तो आप बहुत सी चीजों से नहीं जुड़ सकते हैं। मेरा मतलब है, आपको खोने और आगे बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। जीवन में अपनी गलतियों के बारे में बात करते हुए करण ने कहा- जीवन के सभी तरीकों से मैंने गलत किया और सही सबक भी सीखा। जब कुछ सही किया तो लोगों का गलत व्यवहार देखने को मिला इसलिए फिर से सही सबक सीखा।
'मेरे जीवन का सबसे बुरा दौर'
करण पटेल ने कहा- मैंने कई गलतियां की हैं लेकिन मैंने ये भी ध्यान रखा है कि मैं उन सबसे कुछ सीखूं। मैं अपनी गलतियों को कभी नहीं दोहराता हूं। अपने टीवी करियर से जबरन ब्रेक लेने के बारे में बात करते हुए करण ने कहा- ये मेरे जीवन का सबसे बुरा दौर रहा है। टीवी सीरियल 'कस्तूरी' को एक बड़े कारण के चलते बंद करना पड़ा था और वो कारण मैं ही था।
बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन मैंने गलत कामों से सबक सीखा है।
'मैं शराब पीकर शूट पर जाता था'
टीवी एक्टर करण पटेल ने कहा- मैं पहले अपने आपको एक सुपरस्टार मानता था। मैंने सोचा कि मेरे बिना ये शो चल ही नहीं पाएगा। ऐसे में मेकर्स को शो बंद करना पड़ेगा लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि इससे कई लोगों को नुकसान होगा। करण पटेल ने बताया कि वह सीरियल 'कस्तूरी' के सेट पर काफी लेट पहुंचा करते थे। साथ ही कई बार वह शराब पीकर भी शूट के लिए पहुंचते थे। करण ने कहा- मैंने ये सभी गलतियां कीं लेकिन इनसे सबक भी सीखा। हर कोई लड़खड़ाता है, हर कोई उस रास्ते पर चला जाता है, लेकिन सही-गलत में फर्क जानना बहुत जरूरी होता है, जो अब मैं जान गया हूं।












Click it and Unblock the Notifications