करण कुंद्रा ने अपने इंस्टा से एक्स गर्लफ्रेंड की फोटोज नहीं की अबतक डिलीट, जानें क्या है इसकी वजह
करण कुंद्रा से मीडिया ने पूछा कि उन्होंने अब तक सोशल मीडिया से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की सारी तस्वीरें डिलीट क्यों नहीं की हैं। इस पर करण ने सबको बढ़िया सा जवाब दिया है।
मुंबई, 8 अगस्तः टीवी एक्टर और मशहूर होस्ट करण कुंद्रा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। करण कुंद्रा अपनी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पर्सनल तस्वीरों और वीडियोज से अपनी जिंदगी के बारे में फैंस को अपडेट करते रहते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाइंट पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में करण कुंद्रा से मीडिया ने पूछा कि उन्होंने अब तक सोशल मीडिया से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की सारी तस्वीरें डिलीट क्यों नहीं की हैं। इस पर करण ने सबको बढ़िया सा जवाब दिया है।

एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर करण का जवाब
सोशल मीडिया से एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरें डिलीट न करने के सवाल पर करण कुंद्रा ने कहा- जिंदगी सोशल मीडिया पर नहीं है, जिंदगी वहां है जहां मैं जीता हूं, जहां मैं काम करता हूं फिर वहां से चीजें डिलीट करना क्यों जरूरी है। करण कुंद्रा ने कहा कि वह कभी भी जिंदगी में पलटकर नहीं देखते हैं।
कोई रायता समेटने वाला भी होना चाहिए
करण से पूछा गया कि इतनी सारी बातें कहे जाने पर भी वह अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर खामोश क्यों हैं? इस सवाल के जवाब में करण कुंद्रा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में तंज कसते हुए कहा- रायता फैलाना बहुत आसान होता है लेकिन कोई समेटने वाला भी चाहिए। करण कुंद्रा ने कहा कि उनके बारे में होने वाली बकवास बातों और उन पर लगाए जा रहे आरोपों से वह बिल्कुल प्रभावित नहीं होते हैं।
तेजस्वी प्रकाश के साथ वीडियो हुआ था लीक
कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में करण और तेजस्वी लिप लॉक करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण और तेजस्वी एक पार्टी में मौजूद हैं जहां दोनों लिप लॉक कर रहे हैं। इस वीडियो को उनका कोई दोस्त रिकॉर्ड कर रहा होता है।
प्रेजेंट गर्लफ्रेंड तेजस्वी बॉलीवुड में आ सकती हैं नजर
आपको बता दें कि करण कुंद्रा की हालिया गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। खबर है कि तेजस्वी ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए ऑडिशन दिया है। इस फिल्म के लीड हीरो आयुष्मान खुराना होंगे। फिल्म के पहले पार्ट में भी आयुष्मान ही हीरो के रूप में नजर आए थे। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इन शोज में करण ने दिखाया अपना दम
करण कुंद्रा रियलिटी टीवी शो 'लॉकअप' में नजर आए थे। इस रिएलिटी शो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। करण कुंद्रा 'कितनी मोहब्बत है', 'ये कहां आ गए हम', 'एमटीवी रोडीज 12', 'दिल ही तो है', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सुपरहिट शोज में अपना दम दिखा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications