तेजस्वी प्रकाश से शादी क्यों नहीं कर रहे करण कुंद्रा? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इसमें तेजस्वी की मर्जी...'

Karan Kundra Tejasswi Prakash Marriage: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 'बिग बॉस 15' शो से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो खत्म होने के बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों हर इवेंट और वैकेशन पर साथ नजर आते हैं। हालांकि दोनों की शादी का फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कपल ने हमेशा शादी की रिपोर्ट्स को गलत बताया।

Tejasswi Prakash

ऐसे में करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार शादी पर चुप्पी तोड़ी और साथ ही ये भी बताया कि तेजस्वी संग सीरियस रिलेशनशिप में होकर भी वह शादी का प्लान क्यों नहीं कर रहे हैं। हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान करण कुंद्रा ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

करण कुंद्रा ने बताया कि वह शादी की प्लानिंग क्यों नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'हां मैं मानता हूं मेरा करियर सही चल रहा है. शादी करना केवल मेरे अकेले का फैसला या प्लानिंग नहीं है इसमें तेजस्वी की भी मर्जी होनी चाहिए। हम दोनों भी दूसरे लोगों की तरह नॉर्मल लोग ही हैं, तो हम भी सही वक्त आने पर शादी कर लेंगे'।

करण कुंद्रा ने बताया कि उनके पिता भी अक्सर शादी को लेकर सवाल करते है। एक्टर ने कहा कि, अब तो मेरे पापा भी मुझसे ये बोलने लगे हैं कि घर बना लिया, करियर बना लिया और अब क्या चाहिए? शादी कब करनी है? तो वो इसका जवाब देते वे अपने पिता से भी ये ही कहते हैं कि तेजस्वी से बात करो। यही शादी के सवाल का जवाब है।'

करण कुंद्रा ने आगे कहा कि, 'मैं तेजस्वी को लेकर अनफेयर नहीं होना चाहता, क्योंकि तेजस्वी के भी उनके करियर को लेकर कुछ सपने हैं और मैं नहीं चाहता कि शादी करने के प्रेशर की वजह से वह अपने करियर से किसी भी तरह का कोई कंप्रोमाइज करे।' इसका मतलब साफ है कि फिलहाल करण और तेजस्वी का शादी करने का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि, दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+