करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का इंटिमेट वीडियो हुआ Leak, देखते ही एक्ट्रेस ने छुपा लिया मुंह
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक रोमांटिक वीडियो लीक हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई, 1 अगस्तः टीवी के फेमस एक्टर और होस्ट करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल होते रहते हैं। वहीं तेजरन के कई फैन अकाउंट्स भी हैं जो अपने पसंदीदा कपल के फोटोज और वीडियोज लोगों के लिए शेयर करते रहते हैं। इस बीच तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक रोमांटिक वीडियो लीक हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण और तेजस्वी लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रहा है लिप लॉक का वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो लीक हो गया है। इस वीडियो में करण और तेजस्वी एक दूसरे को लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण और तेजस्वी एक पार्टी में मौजूद हैं जहां दोनों लिप लॉक कर रहे हैं। इस वीडियो को उनका कोई दोस्त रिकॉर्ड कर रहा होता है।

तेजस्वी ने छुपा लिया मुंह
ऐसे में तेजस्वी की नजर उस मोबाइल पर पड़ती है और वह हैरानी के साथ कहती हैं- क्या तुमने ये रिकॉर्ड कर लिया? इस पर तुरंत करण कहते हैं- प्लीज इसे पोस्ट कर दो, पोस्ट कर दो'। वहीं तेजस्वी दोबारा कहती हैं- 'प्लीज इसे पोस्ट मत करना, रुको प्लीज तुम इसे पोस्ट नहीं कर सकती हो।
कैसे बना ये वीडियो
दरअसल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो वैनेसा वालिया की बर्थडे पार्टी का है। वैनेसा वालिया एक प्रोड्यूसर और बंटी वालिया की पत्नी हैं। हाल ही में वैनेसा वालिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बर्थडे इवेंट की फोटोज शेयर की हैं। वहीं वैनेसा वालिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी की कई फोटोजऔर वीडियोज भी शेयर की हैं। जानकारी के अनुसार इस पार्टी में करण- तेजस्वी के अलावा मौनी रॉय सहित टीवी की दुनिया के कई कलाकार मौजूद थे।
'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आ सकती हैं तेजस्वी
आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार तेजस्वी ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए ऑडिशन दिया है। इस फिल्म के लीड हीरो आयुष्मान खुराना होंगे। फिल्म के पहले पार्ट में भी आयुष्मान ही हीरो के रूप में नजर आए थे। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कब होगी करण और तेजस्वी की शादी
करण और तेजस्वी को फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं और जल्द ही दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था- हम अभी रिलेशनशिप में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। रही बात शादी की तो मैडम के पास अभी टाइम नहीं है। हर इंटरव्यू में वह मेरे ऊपर फेंक देती हैं और अब मैं उस पर डाल दूंगा। हम दोनों के पैरेंट्स भी एक दूसरे से मिल रहे हैं लेकिन फिलहाल हम अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications