करण जौहर को सरेआम स्टेज पर जया बच्चन ने लगाई थी डांट, जानें क्या था कारण

करण जौहर ने बताया कि जया बच्चन ने एक अवॉर्ड शो में उन्हें जबरदस्त तरीके से डांटा था। अवॉर्ड शो की होस्टिंग करते हुए जया बच्चन को उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगी थी जिसके बाद उन्हें बहुत तेज डांट पड़ी थी।

मुंबई, 7 जुलाईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जितने शांत स्वभाव के हैं उनकी पत्नी जया बच्चन उतनी ही गुस्सैल हैं। जया बच्चन के गुस्से का शिकार उनके फैन्स, फोटोग्राफर्स से लेकर कई सेलेब्स तक हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन भी कई बार बता चुके हैं कि वह जया बच्चन से डरते हैं क्योंकि वह गरम मिजाज की हैं। अब फिल्म मेकर करण जौहर ने भी इस बात का खुलासा किया है कि वह भी जया बच्चन के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। करण जौहर ने बताया कि जया बच्चन ने एक अवॉर्ड शो में उन्हें जबरदस्त तरीके से डांटा था। अवॉर्ड शो की होस्टिंग करते हुए जया बच्चन को उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगी थी जिसके बाद उन्हें बहुत तेज डांट पड़ी थी।

जया बच्चन से खाई थी करण जौहर ने डांट

जया बच्चन से खाई थी करण जौहर ने डांट

करण जौहर ने अपने अपकमिंग शो 'कॉफी विद करण' के प्रमोशन के दौरान बताया कि होस्टिंग करते समय सबसे खराब आलोचना उन्होंने जया बच्चन से सुनी थी। इस पर उन्होंने जया बच्चन की डांट वाली घटना भी लोगों को बताई। आपको बता दें कि करण जौहर कॉफी विद करण का 7वां सीजन लेकर आ रहे हैं। करण जौहर के फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है।

तेज बोलने पर जया बच्चन ने किया गुस्सा

तेज बोलने पर जया बच्चन ने किया गुस्सा

जानकारी के अनुसार करण जौहर के चैट शो के पहले एपीसोड पर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ऐक्टर्स आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मेहमान बनकर आएंगे। आपको बता दें कि करण जौहर चैट शो के साथ साथ अवॉर्ड शोज भी होस्ट करते हैं। उनसे जब पूछा गया कि होस्टिंग स्किल्स पर सबसे बड़ी आलोचना कब हुई तो उन्होंने पिंकविला को बताया कि यही कि मैं बहुत तेज बोलता हूं, जबकि मैंने माइक पकड़ा हुआ था और स्टेज पर था। यह बात मुझे जया आंटी (जया बच्चन) ने एक बार बोली थी।

करण तुम्हे बोलना नहीं आता

करण तुम्हे बोलना नहीं आता

करण जौहर ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा- मैंने कहा कि मैं एनर्जेटिक दिखने की कोशिश कर रहा हूं। तो जया बच्चन ने इस पर कहा- करण तुम्हारे पास माइक है और वो इसीलिए होता है कि जब तुम बोल रहे हो तो तुम्हें चिल्लाने की जरूरत नहीं है।

गुस्सैल स्वभाव की हैं जया बच्चन

गुस्सैल स्वभाव की हैं जया बच्चन

करण जौहर ने कहा कि जया बच्चन को गुस्सा बहुत आता है और जब उन्हें कोई बात बुरी लग जाती है तो वह सबके सामने उसे बोल देती हैं। वह यह नहीं देखतीं कि उस समय क्या चल रहा है। वह वास्तव में ऐसे ही नेचर की हैं और उनका गुस्सा सब पर उतरता है।

चैट शो का बन रहा है मजाक

चैट शो का बन रहा है मजाक

अपने चैट शो के बारे में बात करते हुए हाल ही में करण जौहर ने कहा था कि 'कॉफी विद करण' का मजाक उड़ाया गया। सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉन्ट्रोवर्सीज भी हुईं। उन्होंने पीटीआई को बताया था कि एक वक्त पर बॉलीवुड के लिए सोशल मीडिया पर काफी नफरत थी और कॉफी विद करण एक टारगेट के रूप में सामने आया था। लेकिन मुझे तब भी पता था कि ये सब वर्चुअल है, असली नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+