एयरपोर्ट पर पैपराजी को करण जौहर के बच्चों ने किया 'नमस्ते',वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ
मुंबई, 02 जुलाई: बॉलीवुड फिल्म मेकर और डॉयरेक्टर करण जौहर शनिवार को लंदन से छुट्टियां मनाकर अपने दोनों बच्चों के साथ वापस लौटे हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें हमेशा की तरह पैपराज़ी ने रोककर फोटो करना शुरू कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करण जब अपने बच्चों रूही और यश के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लंदन से लौटकर आए बच्चों ने पैपराजी के साथ ऐसा कुछ किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

इस अंदाज में नजर आए करण और उनके बच्चे
इंस्टाग्राम पर एक पपराज़ी अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें करण जौहर और उनके बच्चों के साथ करण की मां हिरो जौहर भी नजर आईं।, करण जौहर एक ऑल-ब्लैक ड्रेस, एक डेनिम जैकेट, सफेद स्नीकर्स और धूप का चश्मा पहने नजर आए वहीं बेटी रूही ने ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग शॉर्ट्स, पिंक जैकेट और स्नीकर्स पहन रखा था और बेटे यश ने भी काले रंग की ड्रेस और सफेद स्नीकर्स पहने थे। जैसे ही करण जौहर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पपराज़ी ने करण से उनका हालचाल पूछा और उन्होंने बड़ी शालीनता से हर प्रश्न का जवाब दिया।

बच्चों ने हाथ जोड़कर पापराज़ी को नमस्ते किया
वहीं पार्किंग एरिया में पहुंचने के बाद, करण ने यश और रूही से हाथ जोड़कर पापराज़ी को 'नमस्ते' कहने के लिए कहा जिसके तुरंत बाद दोनों बच्चों ने हाथ जोड़कर पापराज़ी को नमस्ते किया। इस वीडियो को देखकर हर कोई करण के बच्चों की जमकर तारीफ कर रहा है।

करण जौहर ने नहीं की है शादी, लेकिन हैं दो बच्चों के पापा
बता दें करण जौहर अपने बच्चों के सिंगल पेरेन्ट हैं। करण जौहर ने शादी नहीं की है उनके दोनों बच्चे सोरोगेसी के जरिए हुए हैं। करण जौहर 2015 में यश और रूही दो जुड़वां बच्चों के पिता बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications