Karan Johar और कार्तिक आर्यन फिर बने दोस्त, सालों बाद फिल्ममेकर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई वजह
Karan Johar: करण जौहर और कार्तिक आर्यन ने अपनी पुरानी अनबन को भुलाकर अब वापस दोस्ती कर ली है। दोनों को अब कई सारे इवेंट्स में साथ देखा जाता है। दोनों के बीच विवाद 2021 में तब शुरू हुआ था जब करण ने "दोस्ताना 2" से कार्तिक को बाहर कर दिया था। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगी थीं, लेकिन अब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। कार्तिक ने करण के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी।
अब इनकी दोस्ती और भी मजबूत हो गई है, क्योंकि दोनों ने मिलकर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 को होस्ट किया। इस इवेंट के दौरान करण ने खुलकर अपने और कार्तिक के बीच के विवाद पर बात की और साफ कहा कि अब उनके बीच कोई गलतफहमी नहीं है। उन्होंने मजाक में कहा कि अब उनकी "दोस्ताना" पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

ये भी पढ़ें: 'रॉकी और रानी' से पहले तनाव में थे Karan Johar, कहा- 'मुझे लगा कार्डियक अरेस्ट होने वाला..'
DNA की रिपोर्च के मुताबिक, करण जौहर ने कार्तिक के साथ अपनी इस नई पार्टनरशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "हम एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, तो स्टेज भी साथ शेयर करना तो बनता ही है।" जब करण से उनके कार्तिक के बीच हुए पुराने विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "अब कुछ नहीं है, वो सब बीती बातें हैं। अब बस आगे एक शानदार दोस्ताना है।"
इवेंट के दौरान करण अपने स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने गोल्डन कलर का शार्प सूट पहना था, जिसके साथ उनके सिग्नेचर ग्लासेस और चार्म ने चार चांद लगा दिए। साथ ही वह कार्तिक आर्यन संग मस्ती करते हुए भी नजर आए।
नई फिल्म में साथ आएंगे नजर
करण जौहर और कार्तिक आर्यन जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम "तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी" है। इसे समीर विद्वांस डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पहले "सत्य प्रेम की कथा" बनाई थी। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी और अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
करण और कार्तिक की दूसरी फिल्में
इस बीच, करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "नादानियां" भी चर्चा में है, जिसमें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने डेब्यू किया है। वहीं, कार्तिक आर्यन भी अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ श्रीलीला पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी।
ये भी पढ़ें: 52 साल के Karan Johar को हुआ प्यार, बताया किसे कर रहे हैं डेट, बोले- 'मेरी सारी बातें सुनता है'












Click it and Unblock the Notifications