'रॉकी और रानी' से पहले तनाव में थे Karan Johar, कहा- 'मुझे लगा कार्डियक अरेस्ट होने वाला..'
Karan Johar: फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। इस फिल्म में लंबे समय बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने एकसाथ स्क्रीन शेयर की थी। अब फिल्म को मिली सफलता के बाद करण जौहर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर ने बतौर डायरेक्शन में वापसी की थी। अब फिल्म को मिली सफलता के बाद उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि, इस फिल्म के रिलीज होने से पहले काफी घबराए हुए थे। उनकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी थी ऐसे में करण को महसूस हुआ कि, उन्हें दिल का दौरा पड़ने वाला है।

करण जौहर ने कहा, 'फिल्म के रिलीज से पहले मुझे तनाव होने लगा था। मेरा शरीर उस वक्त काफी कांप रहा था। मुझे ऐसा लगने लगा था कि कार्डियक अरेस्ट होने वाला है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैं लगातार पिछले सात साल से ट्रोलिंग का सामना कर रहा था जिससे मैं काफी नेगेटिव हो चुका था। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने मुझे बेइंताह प्यार दिया।'
करण जौहर ने आगे स्वीकार किया कि ये नके या उनकी मां के लिए आसान नहीं था। लेकिन उम्मीद से ज्यादा लोगों ने इस फिल्म को खूब सारा प्यार दिया। फिल्म निर्माताओं से लेकर अभिनेताओं तक हर कोई उन्हें बुला रहा था और दर्शक हर जगह से उनके पास पहुंच रहे थे। यहां तक कि काफी लोग उन्हें फोन कर कह रहे थे कि यह बहुत अच्छा था।
हाल ही में करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है को पूरे 25 साल हुए। इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट शाहरुख खान और रानी मुखर्जी थिएटर पहुंचे। हालांकि काजोल और सलमान खान नदारद रहे। इस दौरान शाहरुख खान ने मौजूदा फैंस के सभी सवालों का जवाब दिया और जमकर मस्ती भी की।












Click it and Unblock the Notifications