Viral Video: करण जौहर ने फराह खान के फैशन सेंस का उड़ाया मजाक, तो निर्माता ने इस तरह लगा दी क्लास

करण जौहर और फराह खान अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच दोनों की एक और वीडियो सामने आई जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई, 7 अगस्त: फराह खान और करण जौहर अपनी गहरी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच करण जौहर ने एक बार फिर फराह खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण ने फराह के कपड़ों का मजाक उड़ाया। लेकिन फराह खान ने उन्हें इसका ऐसा जवाब दिया जिसके बाद करण जौहर की बोलती ही बंद हो गई।

करण जौहर ने उड़ाया फराह खान का मजाक

करण जौहर ने उड़ाया फराह खान का मजाक

करण जौहर और फराह खान की गहरी दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। दोनों कभी भी एक दूसरे की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर भी दोनों का मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। करण जौहर ने ऐसा ही एक वीडियो फराह खान के साथ एक बार फिर शेयर किया। इसमें करण जौहर ने फराह की ड्रेस का मजाक उड़ाया तो बातों ही बातों में फराह ने भी करण की ब्लैक शर्त का मजाक बनाया।

फराह खान ने दिया मजेदार जवाब

फराह खान ने दिया मजेदार जवाब

वीडियो में देखा जा सकता है कि, करण जौहर ने ब्लैक कलर की मल्टीफेस वाली शर्ट पहनी है तो वहीं फराह खान ने रेड कलर की ड्रेस कैरी की हुई है। वीडियो में करण, फराह को कहते हैं, 'ओह..माई गॉड तुम तो स्टॉप साइन जैसे लग रही हो और ये गले में क्या है मैडल तुम्हारे फैशन के लिए?' जिसका फराह खान ने उन्हें मजाकिया अंदाज में मजेदार जवाब दिया।

वायरल हुई वीडियो

फराह खान ने कहा कि, 'नहीं ये है तुम्हें 25 साल से दोस्त बनाने के लिए और ये तुम्हारी शर्ट पर इतने चेहरे तुम्हारे हैं न? कुछ सक्सेसफुल लोगों के लिए कुछ अनसक्सेसफुल लोगों के लिए? फिर करण इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'मैं भेदभाव नहीं करता हूं और ये कहना बंद करो, नहीं तो मैं तुमसे बात नहीं करता'।

वरुण धवन ने बनाई थी वीडियो

वरुण धवन ने बनाई थी वीडियो

आपको बता दें कि, करण जौहर का ये वीडियो अभिनेता वरुण धवन ने बनाया है। करण जौहर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'ऐसा रैपिड फायर जिसकी आपको जरूरत नहीं'। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो का वरुण धवन को क्रेडिट भी दिया। फैंस करण जौहर और फराह खान की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

चर्चा में करण जौहर का शो

चर्चा में करण जौहर का शो

आपको बता दें कि इस दिनों करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में हैं। इस हफ्ते के एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए। करण जौहर के इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+