Karan Johar की बेसुरी आवाज सुनकर बच्चों ने किए कान बंद, बोले- 'बहुत बुरा गाते हो', देखें ये मजेदार वीडियो

करण जौहर अक्सर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें बच्चे उनकी सिंगिंग का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

Karan Johar Viral Video फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपने बयानों और लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह हर बार सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो या फोटोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार ये वीडियो किसी शो का नहीं बल्कि करण जौहर के बच्चे यश और रूही का है। वीडियो में दोनों बच्चे करण जौहर को लेकर ऐसा कुछ कहते हैं कि जिसे सुनने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

करण जौहर की आवाज का बच्चों ने उड़ाया मजाक

करण जौहर की आवाज का बच्चों ने उड़ाया मजाक

फिल्म मेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके बच्चे यश और रूही नजर आ रहे हैं। इसमें सारा काम छोड़कर अपने पिता करण जौहर का दोनों गाना सुन रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। इसमें वह बता रहे हैं कि करण कितना बुरा गाते हैं।

फिल्म मेकर की आवाज सुनकर किए कान बंद

फिल्म मेकर की आवाज सुनकर किए कान बंद

वीडियो में करण जौहर बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। वीडियो में बेटे यश ने कहा कि आप इतना बुरा क्यों गाते हैं? इस पर करण जौहर जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं बहुत अच्छा गाता हूं। पापा की आवाज बहुत-बहुत अच्छी आवाज है। मैं बहुत खूबसूरती से गा सकता हूं। क्या मुझे गाते हुए सुनना चाहते हो? तभी दोनों बच्चे उनका गाना सुनने के लिए राजी हो जाते हैं।

बच्चों ने गाना सुनने से किया इंकार

बच्चों ने गाना सुनने से किया इंकार

करण जौहर बच्चों की मिली रजामंदी के बाद गाना शुरू करते हैं 'अभी ना जाओ छोड़कर'। इससे पहले वो अपना गाना कंप्लीट कर पाते कि दोनों बच्चों ने उनका गाना सुनने से मना कर दिया और अपने दोनों कान पकड़ लिए। फिर करण कहते हैं प्लीज मेरा गाना सुनो ना। जिसके बाद बच्चे सुनने से साफ इंकार कर देते हैं।

करण जौहर की वीडियो पर सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

करण जौहर की वीडियो पर सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

करण जौहर ने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मेरे घर में मेरी इस सुरीली आवाज का कोई फैन नहीं है'। करण की इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सितारों ने मजेदार रिएक्शन दिए। वीडियो पर सबसे पहले फराह खान ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि, 'इनके साथ सिर्फ मुझे ही वीडियो बनाना चाहिए'। इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

करण जौहर का वर्कफ्रंट

करण जौहर का वर्कफ्रंट

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कॉफी विद करण का 8वां सीजन लॉन्च करेंगे और वह फिलहाल पॉपुलर टीवी शो झलक दिखला जा 10 में बतौर जज हैं। इसके अलावा अगले साल 2023 में उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है। जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+