'बेधड़क' एक और कपूर को लॉन्च करने जा रहे हैं करण जौहर, जानिए कौन है वो?
मुंबई, 03 मार्च। मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी आने वाली नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है 'बेधड़क', इसमें उन्होंने शनाया कपूर को मौका दिया है। आपको बता दें कि शनाया कपूर एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं।इस फिल्म में शनाया के साथ आपको टीवी स्टार लक्ष्य लालवानी और एक्टर गुरफतेह सिंह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं।

'बेधड़क'
आपको बता दें कि लक्ष्य लालवानी टीवी का जाना-पहचाना चेहरा हैं और गुरफतेह सिंह पीरजादा ने 2020 की फिल्म 'गिल्टी' में नजर आ चुके हैं। हालांकि शनाया की ये पहली फिल्म है।

करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया
करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें शनाया काफी इंप्रेसिव लग रही हैं। गौरतलब है कि शनाया एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं और सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में शनाया निमरत के रोल में हैं।

फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
आपको बता दें कि शनाया ने 2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।इस फिल्म में उनकी चचेरी बहन जाह्ववी कपूर लीड रोल में थीं।
फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स
हालांकि भले ही सिल्वर स्क्रीन पर शनाया को अब करण जौहर लॉन्च करने जा रहे हैं, लेकिन शनाया बतौर अभिनेत्री नेटफ्लिक्स की फिल्म द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में कैमियों के रूप में कैमरा फेस कर चुकी हैं। शनाया अक्सर जाहन्वी, अनन्या पांडे के साथ स्पॉट की जाती हैं। तो वहीं लक्ष्य को लोग टीवी के शो 'अधूरी कहानी हमारी 'और 'पोरस' में देख चुके हैं।
कंगना ने लगाए थे गंभीर आरोप
आपको बता दें कि करण जौहर इससे पहले आलिया भट्ट, अन्नया पांडे, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च कर चुके हैं। मालूम हो कि बॉलीवु़ड क्वनी कंगना रनौत अक्सर करण जौहर पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ बॉलीवुड में एक लॉबी बनाई हुई है, जिसमें वो केवल स्टार किड्स को मौका देते हैं। फिलहाल एक बार फिर से वो स्टार किड्स को मौका दे रहे हैं, देखते हैं इस बारे में कंगना क्या प्रतिक्रिया देती है?












Click it and Unblock the Notifications